LIVE

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 02 August), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [ईरान-अमेरिका युद्ध] [कॉकरोज जनता पार्टी] [मौसम] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 31 जुलाई को सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर (Parthala Roundabout) के पास झुग्गी बस्ती के नजदीक हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ (Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan) का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट कर ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर नए हमले का आदेश देते हैं तो वह मध्य पूर्व के अहम ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थापित विशेष अदालतों का उद्घाटन तीन अगस्त को भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे।

आज की ताजा खबर 02 अगस्त 2026 LIVE: PM मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा’ मिशन लॉन्च, पेरू में बड़ा विमान हादसा, 13 लोगों की मौत

आज की ताजा खबर 02 अगस्त 2026 LIVE: PM मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा’ मिशन लॉन्च, पेरू में बड़ा विमान हादसा, 13 लोगों की मौत

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 02 August), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [ईरान-अमेरिका युद्ध] [कॉकरोज जनता पार्टी] [मौसम] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 31 जुलाई को सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर (Parthala Roundabout) के पास झुग्गी बस्ती के नजदीक हुई। पुलिस के अनुसार, बच्चा खेलते समय पास में बनी पानी की टंकी में गिर गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नोएडा पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ (Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan) का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट कर ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर नए हमले का आदेश देते हैं तो वह मध्य पूर्व के अहम ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थापित विशेष अदालतों का उद्घाटन तीन अगस्त को भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे।

AUG 02, 2026 10:21 IST

झुग्गियों के पास खेलते समय पानी की टंकी में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 31 जुलाई को सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर (Parthala Roundabout) के पास झुग्गी बस्ती के नजदीक हुई।
पुलिस के अनुसार, बच्चा खेलते समय पास में बनी पानी की टंकी में गिर गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नोएडा पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

AUG 02, 2026 07:04 IST

ड्रग्स के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत आज, PM मोदी करेंगे ‘नशा मुक्त युवा’ मिशन लॉन्च

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ (Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan) का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट कर ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

यह अभियान ‘जन भागीदारी आंदोलन’ के रूप में शुरू किया जाएगा, जिसका नेतृत्व MY Bharat के युवा स्वयंसेवक करेंगे। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक बदलाव का वाहक बनाना है।

AUG 02, 2026 06:58 IST

राउज एवेन्यू में विशेष अदालतों का होगा उद्घाटन

राष्ट्रीय सुरक्षा, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई अब दिल्ली में और तेज गति से हो सकेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थापित विशेष अदालतों का उद्घाटन तीन अगस्त को भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे। इन अदालतों की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में की गई है।

AUG 02, 2026 06:58 IST

पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स की सैर कराने वाला टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 लोगों की मौत

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। प्रसिद्ध नाज़्का लाइन्स (Nazca Lines) की सैर कराने वाला एक छोटा टूरिस्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, विमान में 11 पर्यटक और 2 पायलट सवार थे।

AUG 02, 2026 06:57 IST

'अमेरिका ने हमला किया तो तबाह कर देंगे सऊदी और इजरायल के तेल ठिकाने', ईरान की चेतावनी

अमेरिका लगातार ईरान को हमले की धमकी दे रहा है तो ईरान भी पलटवार की बात कर रहा है। इस बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर नए हमले का आदेश देते हैं तो वह मध्य पूर्व के अहम ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज ने यह रिपोर्ट दी है।

  • Hindi News
  • India