Aug 16, 2026 11:23 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों की डिमांड एक बार फिर आसमान छू रही है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर नंबर-1 पोजिशन हासिल कर लिया है।

top-10 best-selling scooters july 2026 activa jupiter access iqube chetak

होंडा एक्टिवा बिक्री जुलाई 2026

TVS Jupiter 125

केवल

₹1,100/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों की डिमांड एक बार फिर आसमान छू रही है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने एक बार फिर नंबर-1 पोजिशन हासिल कर लिय है। बीते महीने होंडा एक्टिवा को कुल 2,06,170 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर एक्टिवा की बिक्री में 13.16 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 2,37,413 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

TVS Jupiter

₹ 72,400 - 85,400

TVS iQube

₹ 1.2 - 1.75 लाख

Hero Pleasure Plus

₹ 69,766 - 75,712

Hero Destini 110

₹ 72,000 - 79,000

Hero Xoom

₹ 72,284 - 82,617

Yamaha Fascino 125

₹ 77,200 - 96,200

जुपिटर, एक्सेस का दबदबा बरकरार

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर ने अपनी जगह पक्की की है। जुपिटर ने जुलाई 2026 में 18.99 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,48,595 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की । वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस रहा। एक्सेस ने इस दौरान 21.02 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 82,505 यूनिट्स की सेल दर्ज की।

TVS Jupiter 125

TVS Jupiter CNG

TVS NTORQ 125

TVS Ntorq 150

307% बढ़ गई चेतक की बिक्री

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टीवीएस आईक्यूब ने अपनी धाक जमाई है। टीवीएस iQube ने इस दौरान 157.87 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 59,386 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज चेतक रहा। बजाज चेतक ने इस दौरान 307.32 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 47,184 यूनिट्स की बिक्री की।

छठे नंबर पर रही एनटॉर्क

बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर युवाओं की पहली पसंद टीवीएस एनटॉर्क रही। एनटॉर्क ने इस दौरान 46.00 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 38,336 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर सुजुकी बर्गमैन ने कब्जा किया। बर्गमैन ने इस दौरान 29.03 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 30,607 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।

एथर रिज्टा की एंट्री

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर होंडा डियो रहा। डियो ने इस दौरान 7.33 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 25,903 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। जबकि नौवें पायदान पर इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर रिज्टा ने शानदार एंट्री ली। रिज्टा ने 118.89 पर्सेंट की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 24,833 यूनिट्स की बिक्री की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर यामाहा रे-जेडआर रहा। रे-जेडआर ने 44.69 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 23,760 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

ओवरऑल 20% बढ़ गई बिक्री

अगर भारत के टॉप-10 स्कूटर्स के मार्केट की कुल बिक्री की बात करें तो जुलाई, 2026 में कुल 6,87,279 यूनिट्स स्कूटर्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 5,70,769 यूनिट्स का था। इस तरह सालाना आधार पर टॉप-10 स्कूटर्स की बिक्री में पूरे 20.41 पर्सेंट का शानदार उछाल आया है।