![]()
आज की ताजा खबर 1 अगस्त 2026 LIVE: PM मोदी ने UK के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को फोन कर दी बधाई, दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
आज की ताजा खबर 1 अगस्त 2026 LIVE: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग छात्रा से स्कूल बस के चालक द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बताई जा रही है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक लवकुश के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में स्कूल की प्रबंधक और बस संचालक को भी नोटिस जारी किया है।
बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौहना में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा और बेटी शामिल हैं। प्रारंभिक पुलिस जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि पारिवारिक कुछ विवाद भी हो सकता है।
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हाईकमान की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक का असल एजेंडा कर्नाटक कैबिनेट के दूसरे चरण के विस्तार के लिए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाना था।
1 अगस्त 2026 से देश में पर्सनल फाइनेंस और कई सरकारी सेवाओं से जुड़े पांच बड़े बदलाव होंगे। इनमें एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने की संभावना, तत्काल टिकट बुकिंग और क्रेडिट कार्ड के नियम शामिल हैं, जो सीधे आपके मासिक बजट को प्रभावित करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित हुई नई एसआईटी ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी। समिति के सदस्य डीआईजी सोमेन बर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर मामले की बारीकी से जांच की निगरानी कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम(31 जुलाई) को आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
AUG 01, 2026 10:38 IST
ग्रेटर नोएडा: स्कूल बस में दिव्यांग नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, FIR दर्ज
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग छात्रा से स्कूल बस के चालक द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बताई जा रही है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक लवकुश के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में स्कूल की प्रबंधक और बस संचालक को भी नोटिस जारी किया है। पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची ने इशारों में अपनी आपबीती बताई। आरोप है कि मेरठ में आयोजित एक स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान भी चालक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
AUG 01, 2026 07:26 IST
बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झौहना में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा और बेटी शामिल हैं। प्रारंभिक पुलिस जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि पारिवारिक कुछ विवाद भी हो सकता है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की, इसके बाद स्वयं आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से तीन पिस्टल बरामद हुई हैं। जांच के दौरान तीन मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जबकि एक बच्चे के शरीर पर अभी तक गोली का निशान नहीं मिलने से पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
AUG 01, 2026 07:09 IST
कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस खत्म
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हाईकमान की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे। बैठक का असल एजेंडा कर्नाटक कैबिनेट के दूसरे चरण के विस्तार के लिए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाना था।
AUG 01, 2026 07:09 IST
आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम(31 जुलाई) को आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों ने केल्लाम इलाके में दो गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाया। फायरिंग के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है।
AUG 01, 2026 07:08 IST
PM मोदी ने UK के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को फोन कर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम से फोन पर बातचीत कर उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी है। दोनों नेताओं की इस बातचीत का मुख्य केंद्र भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना रहा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एंडी बर्नहम से बातचीत की जानकारी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटेन के नए पीएम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
- Hindi News
- India