25 Years Of Anil Kapoor Nayak: अनिल कूपर पिछले साढ़े चार दशकों से फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई बेहतरीन फिल्में सिनेमा को दी हैं. उनकी कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप साबित हुई थीं, लेकिन टीवी पर लोगों ने खूब प्यार दिया और कल्ट बना दिया. उनकी ऐसी ही फिल्मों में एक नाम है ‘नायक’ का, जो साल 7 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी. एस. शंकर ने इसे डायरेक्ट किया था.
‘नायक’ की रिलीज को 25 साल पूरे हो चुके हैं. अनिल कपूर ने इसमें शिवाजी राव नाम के एक ऐसे टीवी पत्रकार का किरदार निभाया था, जो एक मुख्यमंत्री का इंटरव्यू करने के बाद खुद ही एक दिन का एक मुख्यमंत्री बन जाता है. इस किरदार में अनिल कपूर खूब जचे थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले शाहरुख खान को कास्ट किया गया था. उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली थी. शाहरुख ने साइनिंग अमाउंट के तौर पर 1 रुपये लिए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था.
शाहरुख खान ने क्यों किया था इनकार?
‘नायक’ एस. शंकर की ही तमिल फिल्म ‘मुधलवन’ का हिंदी रीमेक है. तमिल में भी फिल्म खूब पसंद की गई थी, जिसके बाद इसे हिंदी में बनाने का फैसला किया गया था. शाहरुख खान को भी तमिल वर्जन पसंद आया था, लेकिन उन्हें लग रहा था कि एक दिन के मुख्यमंत्री वाला कॉन्सेप्ट नॉर्थ इंडिया में नहीं चलेगा. इस बारे में उन्होंने शंकर को भी बताया था. शाहरुख को हिंदी में कॉन्सेप्ट सही नहीं लगा था, इसलिए उन्होंने फिल्म नहीं की थी.
बताया जाता है कि शाहरुख के अलावा आमिर खान को भी ‘नायक’ का ऑफर मिला था, लेकिन उनसे भी बात नहीं बन पाई थी. आखिर में अनिल कपूर की कास्टिंग हुई थी. उनके साथ फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर, परेश रावल और शिवाजी साटम भी नजर आए थे.
ये भी पढ़ें-
150 करोड़ से 30 करोड़ पर आई टॉक्सिक! ओटीटी से लगा यश को बड़ा झटका
महाराणा प्रताप का अपमान है रिलीज के साथ ही विवादों में मिर्जापुर फिल्म, शूरवीर के ऑरिजनल सिंगर ने लगाए आरोप
‘नायक’ का बजट और कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार ‘नायक’ का बजट 21 करोड़ रुपये था. भारत में फिल्म ने सिर्फ 10.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 20.56 करोड़ ग्रॉस था. ऐसे में इसे फ्लॉप का टैग मिला था. रिलीज के समय ये फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन टीवी पर लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि इसे कल्ट का दर्जा मिल गया.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More