Aug 17, 2026 11:43 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

भारतीय ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी है।

top-10 best-selling bikes july 2026 splendor shine pulsar apache classic 350

जुलाई टॉप-10 बाइक्स बिक्री

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

भारतीय ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी है। इस दौरान स्प्लेंडर ने कुल 3,35,346 यूनिट्स बाइक की बिक्री दर्ज की। इस तरह सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में करीब 36 पर्सेंट की जोरदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 2,46,715 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश की टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

TVS Zest 110

₹ 70,600 - 75,500

Honda Hornet 2.0

₹ 1.45 लाख

TVS iQube

₹ 1.2 - 1.75 लाख

Hero XPulse 200 4V

₹ 1.4 - 1.55 लाख

Honda Shine

₹ 80,852 - 86,211

Hero Destini Prime

₹ 69,430 - 72,799

होंडा शाइन की रफ्तार बरकरार

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन का जलवा रहा। शाइन ने इस दौरान 20 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,91,950 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में बजाज पल्सर ने अपनी जगह पक्की की। पल्सर ने इस दौरान 17 पर्सेंट की सालाना गिरावट के बावजूद कुल 66,156 यूनिट्स बाइक बेचीं। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस अपाचे रही। अपाचे ने इस दौरान 58 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 59,404 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की है।

Royal Enfield Bullet 350

Honda CB350

Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Goan Classic 350

Royal Enfield classic 350 bobber

Jawa 350

क्लासिक 350 की डिमांड हाई

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हीरो एचएफ डीलक्स रही। एचएफ डीलक्स ने इस दौरान 21 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 55,978 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की। वहीं, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रही। क्लासिक 350 ने इस दौरान 47 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 39,197 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा सीबी यूनिकॉर्न का नाम आता है। यूनिकॉर्न ने इस दौरान 14 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 35,007 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री की।

दसवें नंबर पर रही बुलेट 350

इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टीवीएस राइडर रही। राइडर ने इस दौरान 39 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 34,125 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज की भरोसेमंद बाइक प्लेटिना रही। प्लेटिना ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 27,421 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 रही। बुलेट 350 ने इस दौरान 65 पर्सेंट की तगड़ी सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 26,245 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री की।

कुल बिक्री में 20 पर्सेंट का उछाल

अगर टॉप-10 मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री की बात करें तो जुलाई, 2026 में भारतीय ऑटो बाजार के लिए प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इन सभी कंपनियों ने मिलकर बीते महीने कुल 6,87,279 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 5,70,769 यूनिट्स का था। इस तरह देश की टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री में सालाना आधार पर 20 पर्सेंट से ज्यादा का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।