गुजरात लॉजिस्टिक्स के लिहाज से भी काफी मजबूत है. राज्य के पास देश के कुल स्टेट हाइवे नेटवर्क का 10 प्रतिशत हिस्सा है. इसके अलावा, 635 किलोमीटर राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे और देश के रेलवे नेटवर्क का 7 प्रतिशत हिस्सा भी गुजरात के पास है.
गुजरात लॉजिस्टिक्स के लिहाज से भी काफी मजबूत है. राज्य के पास देश के कुल स्टेट हाइवे नेटवर्क का 10 प्रतिशत हिस्सा है. इसके अलावा, 635 किलोमीटर राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे और देश के रेलवे नेटवर्क का 7 प्रतिशत हिस्सा भी गुजरात के पास है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/03/26/bhupendra-patel-2026-03-26-12-11-40.jpg)
Bhupendra Patel Photograph: (X@Bhupendrapbjp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के विजन को साकार करने के लिए गुजरात ने निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है. नीति आयोग ने देश के पहले इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स-2026 में गुजरात ने 56.6 अंकों के साथ बड़े राज्यों में पहला स्थान हासिल किया है. इस रैंकिंग में गुजरात ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु को पछाड़ दिया है गुजरात ने खुद को निवेश-अनुकूल राज्य साबित किया है.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में उद्योग-अनुकूल नीतियों, तेज प्रशासनिक फैसलों और निवेश समर्थक सुधारों को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार माना है. नीति आयोग ने 84 संकेतकों और 8 प्रमुख मानकों पर राज्यों का मूल्यांकन किया, जिसमें गुजरात ने कई क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया.
रिपोर्ट के अनुसार, iNDEXTb की सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था, आसान और पारदर्शी NOC प्रक्रिया तथा स्थिर श्रम वातावरण ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. अनिवार्य सेवाओं में हड़ताल पर प्रतिबंध के कारण उद्योगों को निर्बाध संचालन का फायदा मिला. धोलेरा, गिफ्ट सिटी, दहेज, साणंद, सायखा और झगड़िया जैसे विश्वस्तरीय औद्योगिक क्लस्टर्स ने गुजरात को निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया है. वहीं, वाइब्रेंट गुजरात समिट के जरिए प्रदेश लगातार देश-विदेश के निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
लॉजिस्टिक्स के लिहाज से भी काफी मजबूत गुजरात
गुजरात लॉजिस्टिक्स के लिहाज से भी काफी मजबूत है. राज्य के पास देश के कुल स्टेट हाइवे नेटवर्क का 10 प्रतिशत हिस्सा है. इसके अलावा, 635 किलोमीटर राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे और देश के रेलवे नेटवर्क का 7 प्रतिशत हिस्सा भी गुजरात के पास है. उद्योगों की सप्लाई चेन इससे काफी ज्यादा आसान होती है. ऊर्जा के क्षेत्र में भी गुजरात उद्योगों को लागत का बड़ा लाभ देता है. यहां औद्योगिक बिजली की दरें राष्ट्रीय औसत से करीब 29 प्रतिशत कम है. गुजरात में हर रोज करीब 23.8 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है.
कम देनदारियां दिखाती है राज्य की मजबूत वित्तीय स्थिति
रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कुल मर्चेंडाइज निर्यात में गुजरात की 31 प्रतिशत हिस्सेदारी है. राज्य का प्रति व्यक्ति GSDP ₹2.64 लाख से अधिक है. वहीं, वित्त वर्ष 2024 में 2.81 प्रतिशत का सबसे कम राजकोषीय घाटा हुआ. कम देनदारियां राज्य की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाती हैं.
गुजरात में 614 अटल थिंकिंग लैंब्स स्थापित
नवाचार के क्षेत्र में भी गुजरात आगे है. राज्य में 614 अटल थिंकिंग लैंब्स स्थापित की गईं है, जो रिसर्च, एंटरप्रेन्योर और फ्यूचर को बढ़ावा देकर निवेश के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रही है. ये उपलब्धि गुजरात को देश के सबसे भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में मजबूत करती है.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें