IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉड्स वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली उतरते ही एक साथ मिलकर इतिहास रच दिया है. एक साथ 400 इंटरनेशनल खेलने वाले दोनों पहले भारतीय बन गए हैं.

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉड्स वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली उतरते ही एक साथ मिलकर इतिहास रच दिया है. एक साथ 400 इंटरनेशनल खेलने वाले दोनों पहले भारतीय बन गए हैं.

author-image

New Update

Rohit Sharma Virat Kohli

Rohit Sharma Virat Kohli

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच लॉड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस दौरान इस मैच में उतरते ही भारतीय टीम के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ मिलकर इतिहास रच दिया है. दरअसल रोहित और विराट साथ में अपना 400वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. इसी के साथ ये दोनों पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 मैच खेले हैं. 

17 साल से लगातार एक साथ खेल रहे हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली

रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले 17 साल से एक साथ टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. रोहित शर्मा ने साल 2007 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके अगले साल 18 अगस्त 2008 को विराट कोहली ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू वनडे क्रिकेट के जरिए किया था. कोहली के इस डेब्यू मैच की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा भी शामिल थे. तब से रोहित और विराट लगातार एक साथ खेल रहे हैं और आज वे भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज बन चुके है. 

रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मिलकर आज अपना 400 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. इन दोनों से पहले किसी भारतीय जोड़ी ने यह कारनामा नहीं किया था. यानी रोहित-विराट की जोड़ी भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने वाली पहली जोड़ी बन चुकी है. रोहित और विराट ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने एक साथ भारत के लिए कुल 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे.

— BCCI (@BCCI) July 19, 2026

रोहित शर्मा औक विराट कोहली ने मिलकर किया था एक और बड़ा कारनामा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने मिलकर एक और कारनामा किया था. दरअसल दोनों ने मिलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साथ बल्लेबाजी करते हुए 8000 रनों के जादुई आंकड़े को पार किया.  इस मैच में दोनों दिग्गजों के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई थी. ऐसा करने वाली यह भारत की तीसरी जोड़ी बनी थी. इनसे आगे सिर्फ 2 भारतीय जोड़ियां हैं. एक सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली की जोड़ी है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साथ मिलकर कुल 12400 रनों की साझेदारी की है. वहीं सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ की जोड़ी दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने साथ मिलकर 11037 रनों की साझेदारी की है.

यह भी पढ़ें: IND VS ENG: लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? वजह है दिल छूने वाली