गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर ₹1.65 लाख ठगे: गुरुग्राम पुलिस ने बिहार से 2 आरोपी पकड़े; ठगों को देते थे फर्जी सिम - gurugram News
गुरुग्राम1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
साइबर ठगाें को सिम कार्ड बेचने वाले आरोपी गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ लिए हैं।
गुरुग्राम में गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर फर्जी APK एप्लिकेशन फाइल के जरिए लोगों से ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। गुरुग्राम पुलिस आरोपियों को बिहार के बांका जिले से पकड़कर लाई है। पकड़े गए आरोपी साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी से ली गई फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करते थे।
आरोपियों की पहचान निर्मल कुमार उर्फ विजय कुमार, निवासी गांव सठियारी, जिला बांका, बिहार और गोपी कुमार यादव निवासी गांव पिपराडीह, जिला बांका, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल और दो फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।
गुरुग्राम में साइबर ठगों को सिम कार्ड बेचने वाले आरोपी।
व्हाट्सएप मैसेज से चलता था ठगी का खेल
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 12 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से संदेश आया था। मैसेज में लिखा था कि उनका हरियाणा सिटी गैस का बिल बकाया है और यदि निर्धारित समय के भीतर इसका भुगतान नहीं किया गया, तो उनका गैस कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा। मैसेज में संपर्क करने के लिए कुछ मोबाइल नंबर भी दिए गए थे।
फाइल भेजकर 12 रुपए का भुगतान करने को कहा
जब पीड़ित ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया, तो ठगों ने व्हाट्सएप पर “HCG BILL UPDATE.apk” नाम से एक फाइल भेजी और उसे फोन में इंस्टॉल करने को कहा। जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल स्क्रीन पर रेजर-पे जैसा दिखने वाला एक फर्जी पेमेंट गेटवे खुल गया। वहां उनसे मात्र 12 रुपए का बकाया बिल चुकाने के लिए कहा गया।
पीड़ित ने जैसे ही भुगतान के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण दर्ज किया, उनके बैंक खाते से संदिग्ध लेनदेन शुरू हो गए और कुल 1,64,900 रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई।
पुलिस ने बिहार के बांका में मारे छापे
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर क्राइम ईस्ट के प्रबंधक निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने डिजिटल फुटप्रिंट्स, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया। जांच के तार बिहार के बांका जिले से जुड़ते दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस टीम ने बांका में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी दिन आरोपियों को बांका की स्थानीय अदालत में पेश करके ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
1 हजार में खरीदकर ₹1500 में बेचते थे
पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने के इस पूरे नेटवर्क की परतें खुलीं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी निर्मल कुमार फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके किसी अन्य व्यक्ति के नाम से सिम कार्ड चालू करवाता था। इसके बाद वह यह सिम एक हजार रुपए में आरोपी गोपी कुमार यादव को बेच देता था।
इसके बाद गोपी कुमार यादव इस फर्जी सिम को आगे ₹1500 में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले मुख्य अपराधियों को उपलब्ध कराता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी पहले भी इसी तरह फर्जी सिम कार्ड बेचकर साइबर ठगों की मदद कर चुके हैं।
अनजान नंबरों से आए लिंक न खोले
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें। साइबर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी आधिकारिक कंपनी व्हाट्सएप पर .apk फाइल भेजकर बिल भुगतान करने के लिए नहीं कहती।
यदि किसी व्यक्ति को कनेक्शन काटने या बिल बकाया होने का मैसेज प्राप्त होता है, तो उन्हें घबराने के बजाय सीधे कंपनी के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करना चाहिए। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
.
खबरें और भी हैं...
गुरुग्राम में 100 MLD की छठी यूनिट लगेगी: हाई पावर परचेज कमेटी मीटिंग में CM की मंजूरी; वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 24 महीने में होगा काम
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम नीतू केस, बिजलीकर्मी-डिलीवरी बॉय ने सुपारी लेकर की हत्या: पूर्व सैनिक जेठ ने उत्तराखंड से हायर किया, VIDEO से फंसे; 3 साल पहले हुआ कोर्ट मार्शल
0:44
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम-अशनीर ग्रोवर ने दिखाया ₹100 करोड़ वाली सोसाइटी का VIDEO: पत्नी के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया; बोले-भारत जैसा नहीं लगता; ब्रोकर ने जॉब ऑफर की
0:53
कॉपी लिंक
शेयर
गुरुग्राम के पटौदी में ट्रैफिक-हादसों से परेशान जनता का अल्टीमेटम: विधायक बिमला चौधरी को सौंपा ज्ञापन; 90 दिनों में बाईपास बनाने की मांग