Aug 09, 2026 04:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Multibagger Stocks: स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स ने तिमाही नतीजों का ऐलान आज रविवार को कर दिया है
- कंपनी के प्रॉफिट में 2.4 गुना की बढ़ोतरी हुई है

Sky Gold and Diamonds ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है।
Multibagger Stocks: निवेशकों को शेयर बाजार में मालामाल करने वाली कंपनी स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के नेट प्रॉफिट में तेज उछाल देखने को मिला है। कंपनी का रेवन्यू 78 प्रतिशत बढ़ा है। अब तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद स्टॉक सोमवार को फोकस में रहेगा। इसमें हलचल देखने को मिल सकती है। बता दें, शुक्रवार को स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 716.90 रुपये के स्तर पर था।
2000 करोड़ रुपये के पार रहा रेवन्यू (Sky Gold and Diamonds Q1 Results)
कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया गया है कि कंपनी का रेवन्यू 2012.80 करोड़ रुपये रहा पहली तिमाही में रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 78 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टैक्स भुगतान के बाद स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स का प्रॉफिट 2.4 गुना की बढ़ोतरी के बाद 104.90 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने कितना रिटर्न दिया है? (Sky Gold and Diamonds Share performance)
बीते एक महीने स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के शेयरों का दाम 24 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में पोजीशनल निवेशकों को 124 प्रतिशत का लाभ हुआ है। 1 साल में स्टॉक का दाम 152 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 728.25 रुपये और 52 वीक लो लेवल 259.40 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11,102 करोड़ रुपये का है।
दो साल में मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 251 प्रतिशत और तीन साल में 2624 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 7778 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
दो बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2022 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। दूसरी बार कंपनी के शेयर 2024 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। इस बार योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 9 शेयर बोनस के तौर पर मिला था।
कंपनी ने दो बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। दोनों ही बार कंपनी ने 1 शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया है। कंपनी ने यह लाभांश 2023 में बांटा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
