2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. गृह मंत्री अमित शाह ने ₹6,262 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
- 16 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में ₹6,262 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया और नई परियोजनाओं की शुरुआत की।
- अमित शाह का ये कार्यक्रम केंद्र सरकार के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन का हिस्सा है। ये सहकारिता क्षेत्र और डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए है।
- इन परियोजनाओं में अमित शाह ने अलवर सरस डेयरी कॉम्प्लेक्स में नए डेयरी प्लांट की आधारशिला भी रखी।
- साथ ही दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट और पशु आहार संयंत्रों का ई-उद्घाटन किया गया। ये विकास कार्य राजस्थान के 17 जिलों से जुड़े हैं।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को मजबूत करना और किसानों की आय एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
- इस कार्यक्रम के दौरान, शाह नए सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंकों के गठन की घोषणा की और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को फंड ट्रांसफर किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को मजबूत करना और किसानों की आय एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
निधन (DEATH)
2. पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी सीएम आशीष बनर्जी का निधन
- 16 अगस्त को पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का निधन हो गया। वे 74 साल के थे।
- आशीष 5 रामपुरहाट सीट से 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए।
- पिछली ममता सरकार में वे विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे।
- आशीष का निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ। वे बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
- पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह कार्यालय से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा कि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।
- आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के करीबी और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे।
- पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने के बाद वे कई विभागों के मंत्री रहे। वे स्कूल शिक्षा और कृषि मंत्री भी रह चुके थे।
- हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ध्रुबा साहा से हार गए।

आशीष ने एक दिन पहले ही बीरभूम में अपने घर में तिरंगा फहराया था।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
3, मैग्नस कार्लसन एस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप जीता
- 15 अगस्त को नॉर्वे के वर्ल्ड नंबर-1 चेस प्लेयर मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार EWC एस्पोर्ट्स वर्ल्ड चेस कप 2026 का खिताब जीता।
- कार्लसन ने फाइनल में बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को 2-0 से हराया और फाइनल के दोनों सेट कार्लसन ने 3-1 के स्कोर से जीते।
- कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे और एक भी मैच नहीं हारे।
- कार्लसन को खिताब जीतने पर 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर ($250,000) यानी, 2 करोड़ 40 लाख की प्राइज मनी मिली।
- इससे पहले कार्लसन ने 2025 में EWC चेस चैंपियनशिप में अलीरेजा फिरोजा को हराकर खिताब जीता था।
- EWC 2026 में चेस का आयोजन 11 से 15 अगस्त 2026 तक पेरिस में हुआ। चेस को EWC में दूसरी बार शामिल किया गया है। इसकी शुरुआत 2025 में रियाद, सऊदी अरब से हुई थी।
- कार्लसन 2004 में महज 13 साल की उम्र में अप्रैल में दुबई ओपन में ग्रैंड मास्टर (GM) का खिताब जीते थे।

कार्लसन 15 फरवरी 2026 को FIDE फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियन बने।
मिसलीनियस 4.अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुला
- 16 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में स्थित 'अमृत उद्यान' (पूर्व में मुगल गार्डन) आम लोगों के लिए एक बार फिर से खोल दिया गया है।
- अमृत उद्यान अपनी अनूठी और दुर्लभ फूलों की प्रजातियों और शानदार मुगल शैली की बागवानी कला के लिए प्रसिद्ध है।
- 14 अगस्त को उद्यान का उद्घाटन किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस उद्घाटन में हिस्सा लिया था।
- ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 के तहत ये उद्यान पूरे एक महीने यानी 15 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा।
- इस गार्डन में फ्लोरल क्लॉक यानी, फूलों से सजी एक भव्य और कलात्मक घड़ी भी इस बार लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
- इस गार्डन में बाल वाटिका भी है, जिसमें 225 साल पुराना शीशम का पेड़ है और बच्चों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए विशेष रूप से इसे तैयार किया गया है।
- बाल वाटिका में एक ट्री-हाउस, नेचर्स क्लासरूम और राष्ट्रपति भवन परिसर का ऐतिहासिक 225 साल पुराना शीशम का पेड़ मौजूद है।
- ये गार्डन मुख्य इमारत के पास स्थित तीन प्रमुख हिस्सों रेक्टेंगुलर गार्डन (आयताकार उद्यान), लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन (गोलाकार उद्यान) में फैला हुआ है।
- मुगल गार्डन (अमृत उद्यान') 1917 में ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था।
- मुगल गार्डन का काम 1928 से 1929 तक पूरा हुआ था। 28 जनवरी 2023 को मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान' रखा गया।

इस गार्डन बैबलिंग ब्रुक यानी सुंदर और घुमावदार पानी की धारा है, जिसमें कलात्मक झरने, आकर्षक स्टेपिंग स्टोन्स और एक रिफ्लेक्टिंग पूल बनाया गया है।
5. SpaceX ने कम समय में दो फाल्कन लॉन्च कर रिकॉर्ड बनाया
- 15 अगस्त को SpaceX ने दो अलग-अलग महत्वपूर्ण मिशनों के लिए अपने दो फाल्कन 9 (Falcon 9) रॉकेट लॉन्च किए
- इस ऐतिहासिक मिशन के तहत दोनों रॉकेटों को मात्र 38 मिनट के अंतर से लॉन्च किया गया।
- SpaceX ने इतने कम समय के अंतर में दो बड़े लॉन्च कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
- पहला लॉन्च फ्लोरिडा के कैप कैनावर्ल स्पेस फोर्स स्टेशन से हुआ, जिसमें ग्लोबल स्टार 2-R मिशन के तहत 8 उपग्रह भेजे गए।
- इस लॉन्च के जरिए 'ग्लोबलस्टार' सैटेलाइट को को उसकी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।
- दूसरा लॉन्च कैलिफोर्निया के स्पेस फोर्स बेस से हुआ, जो यूएस स्पेस फोर्स USSF-36 मिशन के लिए था।
- यह SpaceX के लिए दो ऑर्बिटल मिशन के बीच सबसे कम अंतराल का नया रिकॉर्ड है।
- 31 अगस्त 2024 में SpaceX ने दो Falcon 9 लॉन्च के बीच लगभग 65 मिनट का अंतर रखा था। नया रिकॉर्ड पुराने रिकॉर्ड से करीब 27 मिनट कम है।
SpaceX
- SpaceX की स्थापना 2002 में Elon Musk ने की थी।
- कंपनी का मुख्य लक्ष्य अंतरिक्ष-यात्रा की लागत कम करना, रीयूजेबल रॉकेट विकसित करना और भविष्य में मानव को चंद्रमा और मंगल तक पहुंचाना है।
- SpaceX का शुरुआती लक्ष्य कम लागत में रॉकेट और अंतरिक्ष यान विकसित करना था।
- 2003 से 2005 SpaceX ने छोटे लॉन्च वाहन फाल्कन-1 का डेवलपमेंट शुरू किया था।
- 28 सितंबर 2008 को Falcon 1 की चौथी उड़ान सफल हुई।

28 सितंबर 2008 को Falcon 1 की चौथी उड़ान सफल हुई।
आज का इतिहास
- 1947 में भारत के विभाजन और स्वतंत्रता के बाद ब्रिटिश सेना की पहली टुकड़ी स्वदेश (ब्रिटेन) के लिए रवाना हुई थी।
- 1909 में भारत के महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को अंग्रेजों ने ब्रिटिश अधिकारियों की हत्या के आरोप में फांसी पर चढ़ाया था।
- 2008 में अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया।
-----------------------------
ये खबर भी पढ़ें..
IDFC FIRST Bank ग्लोबल रेटिंग पाने वाला पहला बैंक बना:पुरस्कार लौटाने वाले इतिहासकार सुमित सरकार का निधन, 15 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं पूरी खबर पढ़ें..
.