10,000mAh बैटरी के साथ Vivo का नया 5G फोन मचाएगा तहलका, 50MP कैमरा से होगा लैस

Vivo V80 Lite 5G में 10,000mAh Battery, 3 सितंबर को होगी लॉन्च

Vivo अपनी V सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V80 Lite 5G के साथ इस बार बड़ी बैटरी पर खास ध्यान दे रही है. कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन को 3 सितंबर को मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की बैटरी होगी.कंपनी के मुताबिक, यह Vivo का दुनिया भर में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी. हालांकि, चीन में लॉन्च हुए Vivo Y600 Pro में भी इतनी ही क्षमता की बैटरी मिल चुकी है.

Vivo V80 Lite का डिजाइन कैसा होगा?

मलेशिया में दिखाए गए Vivo V80 Lite 5G में सपाट किनारों वाला डिजाइन देखने को मिला है. फोन का पिछला हिस्सा भी सपाट रखा गया है. इसे Black, Green और Pink जैसे रंगों में पेश किया जा सकता है.फोन के पीछे एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसमें 50MP का मुख्य कैमरा है. हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल का डिजाइन थोड़ा अलग हो सकता है.

इससे पहले एक भारतीय ऑनलाइन स्टोर के इंस्टाग्राम पेज पर भी Vivo V80 Lite की झलक दिखाई दी थी. इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि फोन भारत में भी जल्द लॉन्च हो सकता है. हालांकि, अभी कंपनी ने भारत की लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

10,000mAh बैटरी

Vivo V80 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी होगी. इतनी बड़ी बैटरी का मतलब है कि सामान्य इस्तेमाल में फोन लंबे समय तक चल सकता है. आजकल स्मार्टफोन कंपनियां बड़ी बैटरी को अपने फोन की खासियत बना रही हैं. खासकर मिड-रेंज फोन में बड़ी बैटरी का चलन तेजी से बढ़ रहा है. Realme और Honor भी 10,000mAh बैटरी वाले फोन पेश कर चुकी हैं.

हालांकि, सिर्फ बड़ी बैटरी होना ही काफी नहीं है. फोन का वजन, मोटाई और चार्ज होने की स्पीड भी यह तय करेगी कि इतनी बड़ी बैटरी रोजमर्रा के इस्तेमाल में कितनी उपयोगी साबित होती है.

मिल सकता है 120Hz AMOLED डिस्पले

Vivo V80 Lite के कुछ संभावित फीचर्स भी सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Display दिया जा सकता है. इसमें 120Hz Refresh Rate मिलने की उम्मीद है. कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX852 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है.

इसके अलावा फोन में ऑरा लाइट, स्टीरियो स्पीकर और डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जा सकते हैं. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी चर्चा है। हालाँकि, इन फीचर्स की अभी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है.

प्रोसेसर और चार्जिंग को लेकर असमंजस

फोन के Processor को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स में Dimensity 7360 Turbo का नाम सामने आया है, जबकि दूसरी जानकारी में Dimensity 7300e बताया गया है.चार्जिंग को लेकर भी अलग-अलग जानकारी सामने आई है. पहले 90W फास्ट चार्जिंग की बात कही गई थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 44W चार्जिंग मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका में टिकटॉक को लगा बड़ा झटका! बच्चों की प्राइवेसी मामले में देना होगा 400 मिलियन डॉलर

बैटरी 1% दिखा रही है, फिर भी Phone चल रहा है, आखिर कैसे? समझिए पूरा खेल

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button