LIVE

सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी ने फर्जी मतदान की शिकायत की:10 निकायों में अब तक 30 प्रतिशत वोटिंग, 1230 प्रत्याशियों की हार-जीत के लिए हो रही वोटिंग

सीकर57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीकर जिले के 10 नगर निकायों में वोटिंग जारी है। अब तक 30% वोटिंग हो चुकी है। सीकर जिले में 2 चरणों में निकाय चुनाव हैं। आज पहले चरण में फतेहपुर नगर परिषद तथा लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, रींगस, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, खंडेला, नीमकाथाना और खाटूश्यामजी नगर पालिका में वोटिंग हो रही है।

जिले के बाकी 4 निकायों में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। सभी निकायों के वोटों की काउंटिंग 14 सितंबर को होगी।

चुनाव से जुड़े अपडेट…

  • फतेहपुर नगर परिषद के वार्ड-40 में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास ने फर्जी मतदान को लेकर शिकायत की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी(कलेक्टर) आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत भी पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर कलेक्टर मोदी ने अंगुली पर स्याही लगे किसी भी व्यक्ति को बूथ में प्रवेश नहीं देने के सख्त आदेश दिए।
  • सीकर के एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा- हर 10 बूथों पर एक सेक्टर पुलिस मोबाइल पार्टी और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार गश्त व मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सीकर जिले के फतेहपुर नगर परिषद के वार्ड नं-40 के पोलिंग बूथ पर अपनी बारी का इंतजार करती महिला वोटर्स।

सीकर जिले के फतेहपुर नगर परिषद के वार्ड नं-40 के पोलिंग बूथ पर अपनी बारी का इंतजार करती महिला वोटर्स।

आज पहले चरण के चुनाव में सीकर जिले में 10 नगर निकायों के कुल 3.06 लाख से ज्यादा वोटर हैं, जो 1230 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी फतेहपुर नगर परिषद में हैं, यहां 55 वार्डों में 188 प्रत्याशी हैं।

एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं और सभी प्रत्याशियों के समर्थकों से आचार संहिता की पालना करने की हिदायत दी।

एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं और सभी प्रत्याशियों के समर्थकों से आचार संहिता की पालना करने की हिदायत दी।

सीकर के नगर निकायों में वोटर्स की संख्या-

निकायवोटर्स की संख्या
फतेहपुर75976
पलसाना11120
लक्ष्मणगढ़50278
खाटू11550
दांता15988
नीमकाथाना46888
श्रीमाधोपुर29813
खंडेला30568
रींगस20985
अजीतगढ़12938

बड़े नेता बोर्ड बनाने के लिए लगा रहे जोर

पहले चरण के निकाय चुनाव में सीकर जिले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, खंडेला विधायक सुभाष मील, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, फतेहपुर विधायक हाकम अली के क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। सभी नेता पूरे जोर-शोर से अपनी-अपनी पार्टियों का बोर्ड बनाने में जुटे हैं।

सीकर में निकाय चुनावों के चलते आज सभी 10 निकाय क्षेत्रों में अवकाश घोषित है। इसके अलावा सूखा दिवस भी घोषित किया गया है, अत: चुनाव वाले निकाय क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

.

लाइव अपडेट्स

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खाटूश्यामजी में बुजुर्ग को व्हील चेयर पर ले जाकर वोट डलवाया

सीकर के खाटूश्यामजी में वार्ड नंबर 6 के श्याम विद्यापीठ स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग को व्हीलचेयर ले जाते हुए स्काउट।

07:06 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एडिशनल एसपी बोले- हर बूथ पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

सीकर के एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था है। हर बूथ पर पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर RAC के हाफ सेक्शन के पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर 10 बूथों पर एक सेक्टर पुलिस मोबाइल पार्टी और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार गश्त व मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कहीं से कोई शिकायत आती है तो संबंधित एसएचओ मौके पर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई कमी नहीं है, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान ही हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस की रिजर्व टीम भी अलर्ट है।

06:31 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

फतेहपुर के वार्ड-40 में फर्जी वोटिंग की शिकायत, कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे

सीकर जिले में चल रहे निकाय चुनावों के बीच फतेहपुर नगर परिषद के वार्ड-40 में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास ने फर्जी मतदान को लेकर शिकायत की। तभी वहां जिला निर्वाचन अधिकारी(कलेक्टर) आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत भी पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर कलेक्टर मोदी ने अंगुली पर स्याही लगे किसी भी व्यक्ति को बूथ में प्रवेश नहीं देने के सख्त आदेश दिए।

कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास ने फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा किया।

कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास ने फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा किया।

कांग्रेसजनों ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी से फर्जी वोटिंग को लेकर आपत्ति जताई

कांग्रेसजनों ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी से फर्जी वोटिंग को लेकर आपत्ति जताई

जिला कलेक्टर ने समझाइश करते हुए कहा कि वोटर के अलावा किसी को बूथ में नहीं जाने देंगे।

जिला कलेक्टर ने समझाइश करते हुए कहा कि वोटर के अलावा किसी को बूथ में नहीं जाने देंगे।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने तुरंत सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि अंगुली पर स्याही लगे किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जाए।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने तुरंत सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि अंगुली पर स्याही लगे किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जाए।

05:25 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सुबह 10 बजे तक 29.03% वोटिंग

सीकर अजीतगढ़ नगर पालिका - 28.88 सीकर दांता नगर पालिका - 31.64 सीकर फतेहपुर नगर परिषद - 26.11 सीकर खंडेला नगर पालिका - 29.78 सीकर खाटूश्यामजी नगर पालिका - 32.42 सीकर लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका - 26.88 सीकर नीमकाथाना नगर पालिका - 25.51 सीकर पलसाना नगर पालिका - 32.19 सीकर रींगस नगर पालिका - 29.08 सीकर श्रीमाधोपुर नगर पालिका - 27.82

04:46 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

लक्ष्मणगढ़ में मतदान कर रहे कस्बेवासी

सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में मतदान चल रहा है। कमला देवी महर्षि गेस्ट हाउस में बने पोलिंग बूथ पर वोटिंग करती युवती और वोटर की अंगुली पर स्याही लगाता मतदानकर्मी।

खबरें और भी हैं...

  • सीकर में 14 निकायों में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की टाइमलाइन: 15-16 सितंबर को चेयरमैन के नॉमिनेशन; जानें डेट टू डेट प्रोग्राम

    15-16 सितंबर को चेयरमैन के नॉमिनेशन; जानें डेट टू डेट प्रोग्राम|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीकर के 3.06 लाख वोटर कल चुनेंगे शहर की सरकार: 10 निकायों में 1230 प्रत्याशियों की किस्मत तय होगी; वोट डालने से पहले जरूरी बातें जान लें

    10 निकायों में 1230 प्रत्याशियों की किस्मत तय होगी; वोट डालने से पहले जरूरी बातें जान लें|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दीया कुमारी ने जयपुर में बुलेट पर बैठकर रोडशो किया: पत्नी का चुनाव प्रचार करने पर टीचर सस्पेंड, अजमेर में कांग्रेस ने 43-नेताओं को निकाला

    पत्नी का चुनाव प्रचार करने पर टीचर सस्पेंड, अजमेर में कांग्रेस ने 43-नेताओं को निकाला|सीकर,Sikar - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सीकर में 17 साल के स्टूडेंट ने किया सुसाइड: बेडशीट से फंदा बनाया, रूममेट खेलकर लौटे तो लटका मिला शव

    0:11
    • कॉपी लिंक

    शेयर