Aug 28, 2026 02:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Just Dial Share Price: जस्ट डायल के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं
- आज कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है

Just Dial के शेयरों की कीमतों मे आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
Just Dial Share Price: जस्ट डायल के शेयरों में आज शुक्रवार को अपर सर्किट लगा है। 10 प्रतिशत की उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का दाम बीएसई में 704.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर 654.65 रुपये के लेवल पर खुला था। बता दें, कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।
एक्सपर्ट ने दिया BUY रेटिंग (Just Dial target price)
ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 1175 रुपये का टारगेट प्राइस सेट कर दिया है। जोकि गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है? (Just Dial Q1 Result)
अप्रैल से जून के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 166 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के शुद्ध लाभ में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 327.50 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय में पिछले साल की तुलना में अबतक 9.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस कंपनी की ऑपरेटिंग EBITDA पहली तिमाही में 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बार 87.40 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने 10 जुलाई को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। इसी दिन दिनकर आयिलावरपु को सीईओ पर नियुक्त किया है। वहीं, दिनेश तालुजा को सीएफओ अप्वाइंट किया गया है।
शेयर बाजार में पिछले एक साल में कैसा प्रदर्शन
पिछले तीन महीने के दौरान जस्ट डायल के शेयरों का दाम 31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में स्टॉक 27 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.10 प्रतिशत की गिर चुका है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत लुढ़क चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 878.70 रुपये और 52 वीक लो लेवल 486.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8689 करोड़ रुपये का है।
शेयर बाजार में कंपनी ने किया निराश
पिछले दो साल में स्टॉक 44 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5.55 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 5 साल में जस्ट डायल का शेयर 26 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 37 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
10 साल में स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 177 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less