Supreme Court Fines Samay Raina 10 Lakh: सुप्रीम कोर्र ने कॉमेडियन समय रैना पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय पर आरोप है कि उन्होंने अदालत को गुमराह किया और झूठे बयान दिए.

Supreme Court Fines Samay Raina 10 Lakh: सुप्रीम कोर्र ने कॉमेडियन समय रैना पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय पर आरोप है कि उन्होंने अदालत को गुमराह किया और झूठे बयान दिए.

author-image

New Update

Samay Raina (1)

Supreme Court Fines Samay Raina 10 Lakh: मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) एक फिर विवादों में घिर चुके हैं. उनको लेकर ताजा खबर सामने आ रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन पर 10 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है. बताया जा रहा है कि यह जुर्माना इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद मामले में कोर्ट को गुमराह और झूठे बयान देने पर लगाया है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि अगर जुर्माने की राशि तय समय पर जमा नहीं की गई तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. इस खबर के सामने आने के बाद समय रैना की एक बार फिर परेशानी बढ़ गई है. आइए पूरे मामले को समझते हैं-

दो हफ्ते में हलफनामा दाखिला करने का दिया आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दो हफ्ते के भीतर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही जुर्माने की राशि तय समय के भीतर जमा करने निर्देश दिए है. आपको बता दें कि समय रैना इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1 में  दिव्यांग बच्चों पर जोक  मारा था. उस समय इस पर काफी विवाद हुआ था. इस मामले में समय और उस एपिसोड के पैनल में शामिल लोगों माफी मांगी थी. वहीं कोर्ट ने समय रैना को विकलांग व्यक्तियों के लिए धन जुटाने का आदेश दिया था लेकिन कथित तौर समय ने कोर्ट के इन आदेश पर पालन नहीं किया और कोर्ट को गुमराह किया. इस पर कोर्ट ने कहा कि उन्होंने अदालत को हल्के में लिया है. बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पहले 10 लाख का जुर्माना लगाया था लेकिन बाद में इस राशि को घटाकर 3 लाख रुपये कर दी है. 

 शिव सेना की नेता भड़की थीं लेटेंट को लेकर

कुछ दिन पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने समय रैना के लेटेंट शो को लेकर आपत्ति जताई थी. उन्होंने एक्स पर लेटेंट की एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें समय रैना लड़की पिता को लेकर कमेंट करते नजर आए थे. शिवसेना की नेता ने यह वीडियो उस समय शेयर किया था जब लेटेंट के दूसरे सीजन को आए हुए कुछ ही समय हुआ था. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था कि  'कोई सबक नहीं सीखा. लेकिन अब उन्हें @NetflixIndia और @YouTube का साथ मिल गया है, जो मजाक के नाम पर औरतों  के खिलाफ नफरत फैलाने वाले इस घटिया कंटेंट को दिखा रहे हैं. अब इंतजार है कि उनके GenZ फ़ैन्स मेरे मेंशन्स में आकर अपनी भड़ास निकालना शुरू करें.' हालांकि, वह वीडियो लेटेंट सीजन 1 का था, जिसे उन्होंने सीजन 2 का समझ लिया था.

अदालत के जुर्माना पर कॉमेडियन का नहीं आया बयान

समय रैना के खिलाफ कोर्ट के जुर्माना की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. जहां कई लोग समय रैना का सपोर्ट कर रहे हैं तो कई लोगों का मानना है कि समय को कोर्ट के नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. हालांकि, इस पूरे मामले में समय रैना का कोई आधाकारिक बयान सामने नहीं आया है. फैंस को उनके बयान का इंतजार है.

लेटेंट के दूसरे सीजन को मिल रहा भरपूर प्यार

समय रैना का लेटेंट सीजन 1 शो विवाद के चलते बंद हो गया था. लेटेंट सीजन 1 में रणवीर इल्हाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर आपत्तिजनक जोक किया था जिसको लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी और बाद में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई. ये मामला करीब साल भर चला. अब समय ने लेटेंट का दूसरा सीजन लॉन्च किया है. जिसके अब तक दो एपिसोड आए थे. इस शो को यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों पर रिलीज किया जा रहा है. पहले एपिसोड में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आई थी, जिसे लोगों से बहुत प्यार मिला था. ऐसे में फैंस अब तीसरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: 'रक्तांचल सीजन 3' से 'मर्डर 101' तक, इस हफ्ते रिलीज की कतार में ये फिल्में और सीरीज

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें