.
आज की सबसे बड़ी खबर निकाय चुनाव की है। फर्जी मतदान को लेकर कई जगह विवाद हुआ। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...
पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर सहित 147 निकाय के लिए वोटिंग हुई। जयपुर के वार्ड 62 में फर्जी मतदान को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी और 3 निर्दलीयों ने वोटिंग प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। झुंझुनूं के चिड़ावा में पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी रमेश के समर्थक भिड़ गए। पूरी खबर पढ़ें

2. जयपुर-पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या जयपुर के करधनी इलाके में गुरुवार रात पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। चारों की सिर पर पत्थर और मुंह पर वार कर हत्या की गई है। फिर शुक्रवार सुबह बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर आरोपी फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें

3. धारीवाल बोले-कोटा में गुंजल का टिकटों में परसेंटेज मांगना गलत पूर्व यूडीएच मंत्री व कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने स्थानीय निकाय चुनाव, कोटा नगर निगम की स्थिति और हाल ही में सीएम के कोटा में रोड शो को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा- सुनने में ऐसा आया था कि गुंजल ने टिकट में कुछ परसेंटेज मांगी थी, लेकिन वह गलत है। कभी ऐसा होता नहीं है कि परसेंटेज मिले। पूरी खबर पढ़ें
4. रामदेवरा जा रहे 3 श्रद्धालुओं को बोलेरो ने कुचला जोधपुर जिले में पैदल रामदेवरा (जैसलमेर) जा रहे चाचा-भतीजे सहित तीन श्रद्धालुओं को बोलेरो कैंपर ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शेरगढ़ थाना इलाके में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे शेरगढ़ से फलोदी मेगा हाईवे पर भूंगरा में हुआ। पूरी खबर पढ़ें

5.अलवर में तेज बारिश, सड़कें डूबीं राजस्थान में मानसून एक फिर से एक्टिव हो गया है। अलवर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई। बरसात से कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं जयपुर शहर में भी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें
6. टॉयलेट करने के बाद व्यक्ति अचानक जमीन पर गिरा,मौत बीकानेर में टॉयलेट करने के बाद एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची सेवा समिति की टीम ने CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन जान नहीं बच सकी। घटना शुक्रवार सुबह लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर हुई। पूरी खबर पढ़ें

7. पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप खीचड़ को पीटा श्रीगंगानगर जिले की सादुलशहर नगरपालिका के बूथ नंबर 5 पर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन और निर्दलीय गुट के प्रत्याशी प्रदीप खीचड़ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक गुरवीर सिंह बराड़ के समर्थकों पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें

8. सुप्रीम कोर्ट ने कहा-भगवान को परेशान क्यों कर रहे हो राजस्थान के करौली में प्रसिद्ध 'श्री महावीर जी जैन मंदिर' के प्रबंधन और संचालन को लेकर जैन धर्म के श्वेतांबर और दिगंबर पक्षों के बीच चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपील करते हुए कहा-यह बहुत ही नाजुक और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है...आप महान भगवान को परेशान क्यों कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है
9.पलंग पर बैठकर मतदान केंद्र तक पहुंची बुजुर्ग महिला निकाय चुनावो के अंतिम दिन वोट देने कई बुजुर्ग पहुंचे...कोटा में 90 साल की बुजुर्ग महिला भूली बाई पलंग पर बैठकर मतदान केंद्र तक पहुंची...रामपुरा में माया शर्मा ने खराब स्वास्थ के बाद भी ऑक्सीजन सलेंडर के साथ वोट दिया। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास
10. गणेश चतुर्थी पर लोक संगीत वाद्य गैलरी का शुभारंभ
गणेश चतुर्थी को लेकर जयपुर के जाजम फाउंडेशन में 12 सितंबर राजस्थान के लोक संगीत वाद्य गैलरी का शुभारंभ होगा। प्रसिद्ध कलाकार विनय द्विवेदी भगवान गणेश की 51 कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।