Sun, 04 Oct 2026 10:31 AM IST

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 04 Oct 2026 10:31 AM IST

सार

10 Essential Skills For College Students: कॉलेज की पढ़ाई जरूरी है, लेकिन सिर्फ डिग्री और अच्छे अंक ही हर स्थिति के लिए काफी नहीं होते। रोजमर्रा की जिंदगी और कामकाज में काम आने वाली कुछ व्यावहारिक क्षमताएं छात्रों को कॉलेज के दिनों से ही विकसित करनी चाहिए। कॉलेज के दिनों में ही पढ़ाई के साथ-साथ छात्र यहां बताई गई 10 स्किल्स पर भी धीरे-धीरे काम कर सकते हैं।
 

10 Essential Skills For College Students: कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्रों का ध्यान अक्सर परीक्षा, अंक और डिग्री पर रहता है। यह जरूरी भी है। लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद सामने आने वाली कई स्थितियों के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं होता। नौकरी के साक्षात्कार में अपनी बात रखना हो, किसी अधिकारी को स्पष्ट ईमेल लिखना हो, समय का सही इस्तेमाल करना हो या किसी समस्या का समाधान ढूंढना हो, इन सभी कामों में कुछ व्यावहारिक कौशल काम आते हैं।

10 Essential Skills Students Should Learn Along With Their Degree for Career Success

Career Tips - फोटो : Adobe Stock

कम्युनिकेशन: अपनी बात साफ तरीके से रखना सीखें

कम्युनिकेशन यानी संवाद करने की क्षमता लगभग हर क्षेत्र में काम आती है। आप किसी विषय के बारे में कितना जानते हैं, यह महत्वपूर्ण है। लेकिन अपनी जानकारी और विचार को सामने वाले तक स्पष्ट तरीके से पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है। इंटरव्यू, कक्षा में प्रस्तुति, शिक्षकों से बातचीत या भविष्य में टीम के साथ काम करने में इसकी जरूरत पड़ सकती है। किसी भी विषय पर दो मिनट अपने शब्दों में बोलने का अभ्यास करें। अपनी आवाज रिकॉर्ड करके सुनें। ध्यान दें कि आप कहां अनावश्यक रूप से रुक रहे हैं या कौन-से शब्द बार-बार बोल रहे हैं। नियमित अभ्यास के साथ बोलने का तरीका बेहतर किया जा सकता है।

10 Essential Skills Students Should Learn Along With Their Degree for Career Success

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

कंटेंट राइटिंग: अच्छा लिखना आना चाहिए

लेखन को केवल लेखक या पत्रकार के काम से जोड़ना सही नहीं है। नौकरी में ईमेल लिखने, आवेदन करने, किसी विचार को समझाने और रिपोर्ट तैयार करने जैसे कामों में भी इसकी जरूरत पड़ती है। अच्छा लेखन मुश्किल शब्दों से नहीं बनता। अपनी बात को कम शब्दों में, साफ और आसानी से समझ आने वाले तरीके से लिख पाना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके लिए रोज एक छोटा पैराग्राफ लिखने की आदत डाली जा सकती है। किसी किताब से मिली सीख या किसी विषय पर अपना विचार भी लिखा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

10 Essential Skills Students Should Learn Along With Their Degree for Career Success

Career Tips - फोटो : Adobe Stock

पब्लिक स्पीकिंग: लोगों के सामने बोलने का डर कम करें

पब्लिक स्पीकिंग का मतलब केवल मंच पर भाषण देना नहीं है। इसका मतलब किसी व्यक्ति या समूह के सामने आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने से भी है। कक्षा में प्रस्तुति से लेकर नौकरी के साक्षात्कार तक यह क्षमता काम आ सकती है। शीशे के सामने बोलें। मोबाइल कैमरे पर दो-तीन मिनट बोलकर रिकॉर्ड करें। रिकॉर्डिंग देखकर अपनी कमियों को पहचानें। शुरुआत में झिझक होना सामान्य है। लगातार अभ्यास से इसमें सुधार किया जा सकता है।

विज्ञापन

10 Essential Skills Students Should Learn Along With Their Degree for Career Success

Career Tips - फोटो : Adobe Stock

टाइम मैनेजमेंट: समय कम है या सही जगह इस्तेमाल नहीं हो रहा?

टाइम मैनेजमेंट का मतलब दिन के हर मिनट के लिए कठोर समय-सारणी बनाना नहीं है। इसका एक जरूरी हिस्सा यह समझना भी है कि आपका समय वास्तव में कहां जा रहा है। कई बार छात्र कहते हैं कि पढ़ाई के लिए समय नहीं मिलता। ऐसे में अपनी दिनचर्या को कुछ दिनों तक देखना उपयोगी हो सकता है। एक सप्ताह तक यह नोट करें कि आपका समय किन कामों में जा रहा है। इससे पता चल सकता है कि समस्या वास्तव में समय की कमी है या प्राथमिकताएं तय करने की।