Team India Announcement: भारतीय टीम को नंवबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर 5 वनडे मैच खेलने हैं, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी. फिर 19 नवंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होगी.

टीम इंडिया में कुछ खास फैसले हुए हैंImage Credit source: PTI
Share
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के बाद 4 नवंबर से पांच वनडे मैच और 19 नवंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज केली जाएगी. इन दोनों सीरीज के लिए BCCI की सेलेक्शन कमेटी ने 16 अक्टूबर को स्क्वॉड की घोषणा की. इन स्क्वॉड में ज्यादातर चेहरे तो वही हैं, जिनकी उम्मीद थी लेकिन कुछ खिलाड़ियों के छुट्टी और एंट्री ने खास ध्यान खींचा है. स्क्वॉड से जुड़ी ऐसी ही कुछ बड़ी बातों के बारे में आपको बताते हैं.
टीम इंडिया के ऐलान की 10 बड़ी बातें
- वनडे सीरीज के लिए 2 अलग-अलग स्क्वॉड चुने गए हैं, जिसमें एक स्क्वॉड शुरुआती 3 मैच के लिए और दूसरा स्क्वॉड आखिरी 2 मैच के लिए है.
- पहले 3 मैच में नियमित कप्तान शुभमन गिल ही कप्तानी करेंगे, जबकि अगले 2 मैच में उप-कप्तान श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे. इन 2 मैच में ईशान किशन उप-कप्तान रहेंगे.
- इन 2 ODI मैच के लिए 21 साल के झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को चुना गया है. टीम इंडिया में उन्हें पहली बार मौका मिला है.
- वहीं वनडे टीम से ओपनर यशस्वी जायसवाल और दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की छुट्टी हो गई है. दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मौजूद थे.
- पिछली ODI सीरीज में डेब्यू करने वाले अंशुल कम्बोज और आकिब नबी को भी मौका मिला है. कम्बोज 3 मैच के लिए और नबी आखिरी 2 मैच का हिस्सा होंगे.
- जसप्रीत बुमराह को इस पूरी ODI सीरीज से आराम दिया गया है और वो सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे.
- वहीं चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे और टेस्ट स्क्वॉड में रखा गया है, जबकि चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत को टेस्ट में जगह मिली है. दोनों को हालांकि फिटनेस साबित करनी होगी.
- टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है और आखिरी 2 मैच के लिए वो स्क्वॉड में हैं.
- चोट के कारण एक साल से भी ज्यादा वक्त के बाद तेज गेंदबाज आकाश दीप टेस्ट टीम में लौटे हैं. वहीं इंग्लैंड में डेब्यू करने वाले अंशुल कम्बोज की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है.
- उधर चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज से बाहर रहे बल्लेबाज साई सुदर्शन और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी लौट आए हैं.

सुमित सुन्द्रियाल
इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.
Read More
Follow Us