भोपाल में ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर करीब 10 लाख रुपए की चोरी हो गई। चोर करीब 6 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर ले गए। वारदात के समय ACP मुख्यमंत्री की VIP ड्यूटी में तैनात थे, जबकि उनके परिजन उज्जैन गए हुए थे।

.

मामला कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके का है। बदमाश कार से पहुंचे थे। उन्होंने पहले बाहर के गेट का ताला तोड़ा। फिर अंदर के गेट का लॉक तोड़कर मकान में दाखिल हुए। कमरों और अलमारी की तलाशी लेकर नकदी और जेवर समेटकर फरार हो गए।

घर का CCTV DVR भी ले गए, दूसरे कैमरे में कार कैद चोर घर में लगे CCTV कैमरों का DVR भी साथ ले गए। हालांकि, पास के एक घर में लगे CCTV कैमरे में संदिग्ध कार से आते-जाते नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते की जानकारी जुटा रही है।

देर रात घर लौटने पर ACP विजय दुबे ने दरवाजे का ताला टूटा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए।

सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी कार से आते दिख रहे हैं।

सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी कार से आते दिख रहे हैं।

CM की VIP ड्यूटी में थे ACP, घर खाली था

जिस समय चोरी हुई, ACP विजय दुबे मुख्यमंत्री की VIP ड्यूटी में तैनात थे। उनके परिजन भी घर पर नहीं थे और उज्जैन गए हुए थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि बदमाशों को ACP की ड्यूटी और परिवार के बाहर होने की जानकारी पहले से थी या उन्होंने मकान की रेकी की थी।

घर से चोर करीब 6 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं।

घर से चोर करीब 6 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं।

6 लाख कैश पर्सनल लोन से बची रकम थी

ACP के घर से चोरी हुई करीब 6 लाख रुपए की नकदी पर्सनल लोन से बची रकम बताई गई है। ACP ने कुछ महीने पहले करीब 20 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। पुलिस कैश से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारी जुटा रही है।

एसीपी विजय दुबे मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी में तैनात थे और घर खाली था।

एसीपी विजय दुबे मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी में तैनात थे और घर खाली था।

ACP और रिश्तेदारों के जेवर भी ले गए

बदमाश ACP और उनके परिवार के जेवरों के साथ भाई-भाभी और ससुराल पक्ष के सदस्यों के आभूषण भी ले गए। इनमें सोने और चांदी के जेवर शामिल हैं। इनकी वास्तविक कीमत बिल और अन्य दस्तावेज मिलने के बाद स्पष्ट होगी।

गांधीनगर से कोलार-मिसरोद तक चोरियों की जांच

पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल बदमाशों ने इससे पहले भोपाल के गांधीनगर से लेकर कोलार और मिसरोद क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद क्राइम ब्रांच समेत करीब 10 थानों की पुलिस सक्रिय है।