पानीपत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इसराना मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला लगाते किसान। - Dainik Bhaskar

इसराना मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला लगाते किसान।

पानीपत जिले में इसराना अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने शनिवार को अनाज मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय पर तीन ताले जड़ दिए। किसानों का आरोप है कि मंडी में अब तक 10 हजार 996 क्विंटल धान पहुंच चुका है, लेकिन सरकारी खरीद केवल 55 क्विंटल की हुई है।

खरीद प्रक्रिया में देरी के कारण मंडी में धान की ढेरियां जमा हो गई हैं और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान दिलबाग देशभाल के नेतृत्व में किसानों ने रोष जताते हुए अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इसके बाद किसानों ने दो ताले मार्केट कमेटी के कार्यालय पर और एक ताला अनाज मंडी के गेट पर लगा दिया।

इसरना में मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला लगाते किसान।

इसरना में मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला लगाते किसान।

मंडी में लगातार हो रही धान खरीद : किसान

किसानों ने बताया कि मंडी में धान की आवक लगातार हो रही है, लेकिन खरीद नहीं होने से मंडी भर गई है। किसानों का आरोप है कि जिस दिन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंडी में आए थे, उसी दिन 55 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। इसके बाद खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ी। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीद निरीक्षक नियमित रूप से धान की ढेरियों की जांच करने नहीं पहुंच रहे, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

नमी की जांच को लेकर हुआ हंगामा

किसानों ने धान में नमी की जांच और खरीद के मानकों को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उन्होंने मंडी में धान की ढेरियों की जांच करवाई थी। किसानों के अनुसार, करीब 95 प्रतिशत ढेरियां निर्धारित मानकों पर खरी उतर रही थीं और उनमें नमी 16 प्रतिशत से कम थी। इसके बावजूद धान की खरीद नहीं हो रही है। किसानों ने जिला प्रबंधक से लेकर खरीद निरीक्षक तक पर लापरवाही के आरोप लगाए और खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।

धान में नमी की जांच करवाते हुए किसान।

धान में नमी की जांच करवाते हुए किसान।

वेयरहाउस की खरीद वाले केंद्रों पर ज्यादा खरीद का दावा

किसानों ने दावा किया कि जिन मंडियों में वेयरहाउस एजेंसी खरीद कर रही है, वहां धान की 60 से 70 प्रतिशत तक खरीद हो चुकी है, जबकि इसराना मंडी में हैफेड की ओर से अब तक एक प्रतिशत खरीद भी नहीं हुई है। किसानों ने दोनों एजेंसियों की खरीद व्यवस्था में अंतर पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा।

दो दिन का अल्टीमेटम, फिर सड़क जाम की चेतावनी

भाकियू जिला प्रधान दिलबाग देशवाल ने कहा कि किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो मंडी में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों ने प्रशासन और खरीद एजेंसियों को दो दिन का समय दिया है। इस अवधि में खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि अन्य किसान भी आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

धान की सूखी ढ़ेरियों पर मौजूद किसान।

धान की सूखी ढ़ेरियों पर मौजूद किसान।

प्रदर्शनकारियों में ये लोग रहे शामिल

प्रदर्शन में बलराज, ब्लॉक प्रधान इसराना, सतनारायण बांगड़, गजे सिंह खर्ब, शमशेर कालखा, रणबीर, दिनेश चमराड़ा और ओमप्रकाश बिंझौल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने मांग की कि धान की नियमित जांच कर निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाली फसल की खरीद तुरंत शुरू की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े।

.

खबरें और भी हैं...

  • पानीपत में रौब जमाने के लिए खरीदा अवैध पिस्तौल: पुलिस ने किया अरेस्ट, यूपी में अपने दोस्त से लेकर आया, खुलेआम घूम रहा था

    पुलिस ने किया अरेस्ट, यूपी में अपने दोस्त से लेकर आया, खुलेआम घूम रहा था|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत कोर्ट में मारपीट करने वाले दो आरोपी अरेस्ट: पुलिस ने सड़कों पर पैदल घुमाया, अस्पताल ले गए, SHO बोले- गाड़ी नहीं थी

    पुलिस ने सड़कों पर पैदल घुमाया, अस्पताल ले गए, SHO बोले- गाड़ी नहीं थी|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में 20 लाख की ज्वेलरी चुराने वाले मामा-भांजा अरेस्ट: बहन की ससुराल आते-जाते रची साजिश, दुकान का ताला तोड़ा, यूपी भागने की फिराक में थे

    बहन की ससुराल आते-जाते रची साजिश, दुकान का ताला तोड़ा, यूपी भागने की फिराक में थे|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:20
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • खुद को स्पाइडर-मैन बता 100 फीट टावर पर चढ़े शराबी: पानीपत में 2 दोस्तों ने लगाई शर्त; पुलिस ने समझा कर नीचे उतारा, हुए फरार

    0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर