नई दिल्ली: BHEL Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर है। कंपनी ने आर्टिजन ग्रेड-IV के कुल 660 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और फाउंड्री मैन ट्रेड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 18 नवंबर 2026 तक चलेगी।
आवेदन की तारीख और परीक्षा का संभावित शेड्यूल
BHEL की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 रात 11:45 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना के लिए 1 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई है। वहीं, भर्ती परीक्षा 11 दिसंबर 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जा सकती है।
किस ट्रेड में कितने पद खाली हैं?
इस भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेड में पद निर्धारित किए गए हैं। फिटर के लिए सबसे अधिक 278 पद रखे गए हैं। वेल्डर के 104, मैकेनिक के 101 और इलेक्ट्रीशियन के 90 पद हैं। इसके अलावा टर्नर के 52, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 23 और फाउंड्री मैन के 12 पद शामिल हैं।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCT-ITI सर्टिफिकेट और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना चाहिए। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ITI-NTC और NAC में निर्धारित न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत हैं। वहीं, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत रखे गए हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
BHEL में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में एक साल के लिए अस्थायी तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इस अवधि में उन्हें हर महीने 24,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके बाद नियमित नियुक्ति मिलने पर वेतनमान 29,500 रुपये से 65,000 रुपये प्रति माह तक होगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
BHEL भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आर्टिजन भर्ती से संबंधित लिंक खोलें। नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी पात्रता, ट्रेड और संबंधित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की जानकारी जांचें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें। जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। अगर आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका भुगतान करें। अंत में सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन की प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- बीजेपी सरकार का दिवाली धमाका! 24वीं किस्त से पहले इन किसानों को 5,000 रुपये का बोनस, क्या आप भी हैं लिस्ट में?
- जब बंद पड़ जाते हैं सारे रास्ते, तब मसीहा बन आसमान से आती है ये 'फ्लाइंग बैंकर', 60 साल से जारी है अनोखी सेवा!
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में दो लड़कियां गिरफ्तार, जानिए कैसे मुंबई तक पहुंचाया हथियार, क्या काम करती है दोनों?