दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, DSSSB में इतने पदों पर निकली भर्ती

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

दिल्ली में 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अवसर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 25 खाली पद भरे जाएंगे. इनमें चौकीदार के 15 और सफाई कर्मचारी के 10 पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर 2026 से स्वीकार किए जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालय में नियुक्त किया जाएगा. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को योग्यता, एज लिमिट और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देखनी चाहिए.

25 पदों पर होगी भर्ती

DSSSB की इस भर्ती में चौकीदार के 15 और सफाई कर्मचारी के 10 पद निर्धारित किए गए हैं. दोनों पदों पर नियुक्ति ग्रुप सी के तहत होगी. चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित पे स्केल के अनुसार सैलरी मिलेगी. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी. OBC वर्ग को तीन साल और SC/ST वर्ग को पांच साल की छूट दी जाएगी.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए सामान्य आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है. हालांकि, महिला, SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है. इन अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी.

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, जनरल नॉलेज और अंकगणित से 25-25 प्रश्न होंगे. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कुल रिक्तियों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया जाएगा. इंटरव्यू कुल 15 अंकों का होगा, जिसे जिला एवं सत्र न्यायालय कार्यालय आयोजित करेगा.

परीक्षा में कितने अंक जरूरी?

लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल और EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 50 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. वहीं, OBC (दिल्ली), SC, ST, PwBD और ESM कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कटऑफ 45 प्रतिशत रखी गई है. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, जिसके तहत प्रत्येक गलत आंसर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button