.

आज की सबसे बड़ी खबर छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी है। अजमेर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ABVP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लातें मारीं, सड़क पर घसीटा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर में टीचर्स का प्रदर्शन, टॉयलेट पर ताला लगाया ट्रांसफर की मांग को लेकर ग्रेड थर्ड टीचर्स ने प्रदर्शन किया। जयपुर में शहीद स्मारक पर टीचर 2 दिन तक धरने पर बैठे थे। शिक्षकों ने कहा- प्रशासन ने रात में हमारा जनरेटर हटा दिया। नजदीक बने सुलभ कॉम्पलेक्स के टॉयलेट के ताला लगा दिया। पूरी खबर पढ़ें

2. RAS प्रियंका विश्नोई की मौत मामले में हॉस्पिटल पर नई FIR जोधपुर में RAS अफसर प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई FIR दर्ज हुई है। इसमें हॉस्पिटल के संचालकों और डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने और जांच एजेंसियों को गुमराह करने के आरोप लगे हैं। इससे पहले अस्पताल प्रशासन को मेडिकल कमेटी से मिली क्लीन चिट के आधार पर पुरानी FIR निरस्त हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें

3. छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे छात्रों को लातें मारीं, घसीटा राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। अजमेर में ABVP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लातें मारीं, सड़क पर घसीटा। जयपुर में पुलिस और स्टूडेंट्स में धक्का-मुक्की हुई। उदयपुर में ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पूरी खबर पढ़ें

4. नरेश मीणा का सरेंडर, कोर्ट ने जेल भेजा टोंक की एससी/एसटी कोर्ट ने SDM थप्पड़कांड केस में नरेश मीणा को जेल भेज दिया। नरेश मीणा को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी, लेकिन शर्तों के उल्लघंन के चलते एससी-एसटी कोर्ट ने 13 जुलाई को उनकी जमानत रद्द कर दी थी। गुरुवार को नरेश मीणा ने नगरफोर्ट थाने में सरेंडर किया, जहां से उनको कड़ी सुरक्षा के बीच एससी/एसटी कोर्ट ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ें

5. धौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में सड़कें डूबीं अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली में गुरुवार को तेज बरसात हुई। अलवर में सिलीसेढ़ झील को भरने वाली बरसाती नदी उफान पर है। धौलपुर जिले के बसेड़ी में करीब 4 इंच और बाड़ी में करीब ढाई इंच बरसात हुई। इस दौरान घरों में पानी घुस गया। भरतपुर जिले के बयाना में करीब 3 इंच बरसात हुई। इससे कई इलाकों में सड़कें डूब गई। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी आसाराम की अं​तरिम मेडिकल बेल पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। याचिका को पेंडिंग रखा। कोर्ट ने कहा- मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नहीं लग रहा है कि अंतरिम जमानत की जरूरत है। तबीयत बिगड़ने पर दोबारा अंतरिम जमानत की मांग कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें

7. नए घर की EMI से परेशान महिला ने किया सुसाइड जयपुर में महिला ने नए घर की EMI की टेंशन में सुसाइड कर लिया। लोन की पहली किस्त 15 अगस्त को जानी थी। महिला के पति का कहना है कि पत्नी के नाम से 44 लाख रुपए लोन लेकर करीब 49 लाख में मकान खरीदा था। 8 दिन पहले ही रजिस्ट्री करवाई थी। देव उठने के बाद परिवार का नए मकान में शिफ्ट होने का प्रोग्राम था। पूरी खबर पढ़ें

8. स्नैक कैचर को कोबरा ने काटा, अस्पताल में भर्ती कोटा के इटावा उपखंड के डोरली गांव में रेस्क्यू करते समय कोबरा ने स्नैक कैचर हयात खान को डस लिया। कोबरा ने पलक झपकते ही बाएं हाथ की अंगुली पर काट लिया। उनको इलाज के लिए इटावा अस्पताल ले जाया गया, जहां से कोटा रेफर कर दिया गया। हयात खान ने पिछले दिनों मगरमच्छ का रेस्क्यू किया था और उसे कंधे पर उठाकर गांव के बाहर ले गए थे। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. महिला के कपड़े पहनकर युवक ने किया सुसाइड जयपुर में गंगापोल गेट के पास सैयद कॉलोनी में एक युवक ने महिला के कपड़े पहनकर सुसाइड कर लिया। युवक लाल रंग के लहंगे में विग लगाए और मेकअप किए हुए फंदे से लटका मिला। कमरबंध बांध रखा था। साथ ही बिस्तर पर चूड़ियां बिखरी मिली। युवक 1 दिन पहले पत्नी को उसके पीहर छोड़कर आया था। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. CM ऑफिस में कैबिनेट की बैठक कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को CM ऑफिस में कैबिनेट की बैठक लेंगे, जिसमें विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों, निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।