.
आज की सबसे बड़ी खबर बिहार बंद को लेकर है। बिहार बंद के दौरान सीवान, छपरा, सीतामढ़ी, लखीसराय, भागलपुर, औरंगाबाद, पटना में जमकर बवाल हुआ। वहीं पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास-जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने NDA सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ₹11,464 करोड़ की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
01- सीवान में फायरिंग, छपरा में पुलिस की गाड़ी जलाई
NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाए गए बिहार बंद के दौरान हिंसा देखने को मिली है। सीवान, छपरा, सीतामढ़ी, लखीसराय, भागलपुर, औरंगाबाद, पटना में जमकर बवाल हुआ। सीवान में प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी की, पुलिस पर हमला किया। वहीं छपरा में सुबह से ही छात्रों का प्रदर्शन उग्र रहा। समाहरणालय में चढ़कर पोस्टर फाड़े। बैरिकेडिंग लेकर भागते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें

02- बीजेपी ने झोंकी ताकत, मोहल्ला बैठकें कर रहे पीके
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजधानी पटना का सियासी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी, एनडीए और जन सुराज ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ऋतुराज सिन्हा जैसे नेताओं ने आज मोर्चा संभाला है। पूरी खबर पढ़ें
03- एनडीए सरकार ने जारी किया सौ दिनों का रिपोर्ट कार्ड
पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास-जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने NDA सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ₹11,464 करोड़ की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे BIT मेसरा, पटना कैंपस में आयोजित राज्यस्तरीय विकास उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकार इस अवसर पर अपने 100 दिनों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया। पूरी खबर पढ़ें

04- महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पेपर लीक के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को भिवंडी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुणे एयरपोर्ट लाया गया है, जहां से उसे भिवंडी ले जाया जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने बिहार STF की मदद से मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता को पटना के अगमकुआं (गांधी नगर) स्थित किराए के फ्लैट से गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें
05- झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। नालंदा जिले के रहने वाले 28 साल के झंडू कुमार ने 190 किलोग्राम की बेस्ट लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल किए। मेन्स हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में दुनिया भर के शीर्ष और दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरी खबर पढ़ें

06- आकाशीय बिजली गिरने से 6 जिलों में 11 लोगों की मौत
बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं पिछले 24 घंटे में खगड़िया, नालंदा, पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें
07- मनेर में अनियंत्रित ऑटो पलटने से तीन लोगों की मौत
पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के बयापुर गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें

08- रंगदारी न देने पर खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर
किशनगंज के महेश बथना में खेत में लगी धान और हल्दी की फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता हलीमा खातून ने 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। टाउन थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें
09- प्रोटेस्ट करने कॉकरोच के गेटअप में पहुंचा
NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाए गए बिहार बंद के दौरान हिंसा देखने को मिली है। सीवान में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे गए। 10 राउंड से ज्यादा सीधी फायरिंग हुई है। यहां एक छात्र कॉकरोच के गेटअप में प्रदर्शन में शामिल हुआ। पूरी खबर पढ़ें

10- बिहार के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
बिहार के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तर और पश्चिमी बिहार के कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है।