कानपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…कानपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले महिला पुलिसकर्मियों ने तिरंगा बाइक रैली निकालकर सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। रिजर्व पुलिस लाइन से निकली रैली में 200 बाइकों पर 300 महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने एक मॉल में डॉग स्क्वॉड और एलआईयू टीम के साथ चेकिंग की। इसमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन ताडा भी मौजूद रहे। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए…

1ः कानपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सड़क किनारे पिया नारियल पानी, दुकानदार को ओढ़ाया गमछा

कानपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठकर नारियल पानी पिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से बातचीत की और उसका हालचाल भी जाना। बातचीत के दौरान उनकी नजर दुकानदार की कटी उंगली पर पड़ी। उन्होंने पूछा- चोट कैसे लगी और टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…

2ः कानपुर में युवती की हत्या, 7 माह की प्रेग्नेंट निकली:पोस्टमॉर्टम में रेप की आशंका, 2 प्रेमियों पर हत्या का मुकदमा

घाटमपुर में आम के बगीचे में संदिग्ध हालात में मिली दलित युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में युवती सात महीने की गर्भवती निकली है। डॉक्टरों ने रेप की आशंका जताते हुए जांच के लिए स्लाइड बनाई है, जबकि गर्भ में पल रहे बच्चे का डीएनए भी सुरक्षित कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

3ः कानपुर में सीवर, हाउस और वाटर टैक्स के बकायेदारों को बड़ी राहत, 15 अगस्त से OTS योजना लागू

कानपुर में 3.50 लाख से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम और जलकल में 15 अगस्त से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना लागू हो रही है। पढ़ें पूरी खबर….

4ः कानपुर में 300 महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:पुलिस कमिश्नर ने कहा- हर बेटी को पढ़ने और आगे बढ़ने का मिले पूरा मौका

कानपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले कानपुर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रिजर्व पुलिस लाइन से निकली रैली में 200 बाइकों पर 300 महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया और महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पढ़ें पूरी खबर…

5ः कानपुर में बाइक सीज करने पर भाजपाइयों का हंगामा:पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा, मॉल रोड जाम किया; 2 घंटे चला प्रदर्शन

कानपुर के फीलखाना में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता की बाइक सीज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने मॉल रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे गए। पढ़ें पूरी खबर…

6ः 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट:मॉल, होटल, स्टेशन सघन चेकिंग, कानपुर सेंट्रल पर RPF- GRP का पहरा

कानपुर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने एक मॉल में डॉग स्क्वॉड और एलआईयू टीम के साथ चेकिंग की, जिसमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन ताडा भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…

7ः टेफ्को तिराहा पर पेड़ गिरा, रूट डायवर्जन, बंगाली मोहाल में जर्जर धर्मशाला का छज्जा गिरा

कानपुर में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। वीआईपी रोड पर टेफ्को तिराहा के पास अचानक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू कर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा। पढ़ें पूरी खबर…

8ः कानपुर में फर्जी डिग्री गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था

कानपुर में फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बनाकर बेचने वाले गिरोह के सरगना 25 हजार के इनामी अखिलेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को उर्सला अस्पताल के पास से पकड़ा। अखिलेश लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पहले से इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर…

9ः डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 3 लाख की ठगी:कानपुर में शर्तें बदलने पर पीछे हटे कारोबारी

रावतपुर में डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने और बाद में अनुबंध की शर्तें बदलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद कंपनी ने फोन पर तय शर्तों से अलग एग्रीमेंट भेज दिया। कारोबारी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया और अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन रकम नहीं लौटाई गई। पढ़ें पूरी खबर..

10ः कानपुर के IPS सत्यजीत गुप्ता को मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड:चंबल में बदमाशों से मुठभेड़ में लगी थी गोली

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानपुर के IPS अधिकारी सत्यजीत गुप्ता को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2021 में आगरा में तैनाती के दौरान उन्होंने अपहृत डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को 48 घंटे के भीतर चंबल के बीहड़ों से सकुशल मुक्त कराया था। पढ़ें पूरी खबर…

.