विज्ञापन

सार

Gwalior Police Arrested Honey Dubey: ग्वालियर पुलिस कस्टडी से फरार कुख्यात सीरियल किलर हनी दुबे गिरफ्तार, बहोड़ापुर थाने से महज 100 मीटर दूर बंद मकान में छिपा था आरोपी, 4 घंटे में पकड़ाया।

Serial killer Honey Dubey, who allegedly escaped from police custody in Gwalior, has been re-arrested after being found hiding nearly 100 metres away from the police station

हनी दुबे गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Honey Dubey Arrested: ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कस्टडी से फरार हुआ गुना का कुख्यात सीरियल किलर हनी दुबे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस जिसे पूरे शहर में तलाश रही थी, वह बहोड़ापुर थाने से महज 100 मीटर दूर एक बंद मकान के चौकीदार रूम में छिपकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। जैसे ही मकान का ताला खुला, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी को दोबारा बहोड़ापुर थाने लाया गया है।

वीओ- गुना का कुख्यात सीरियल किलर हनी दुबे जिसने अपनी मां के साथ मिलकर साल 2017 में तीन युवकों हेमंत मीणा,लोकेश लोधा और ऋतिक नामदेव की हत्या कर उनके शव जला दिए थे, एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में है।

पैरोल खत्म होने के बाद जेल नहीं लौटा था हनी दुबे

आजीवन कारावास की सजा काट रहा हनी दुबे पैरोल खत्म होने के बाद केंद्रीय जेल ग्वालियर वापस नहीं लौटा था। जेल प्रशासन की शिकायत पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने उसे गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया था।लेकिन जब पुलिस उसे एफआरवी वाहन से केंद्रीय जेल लेकर जा रही थी, तभी वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई थानों का पुलिस बल उसकी तलाश में जुट गया।

सम्बंधित ख़बरें

बहोड़ापुर थाने से महज 100 मीटिर दूर छिपा था चौकीदार

पुलिस लगातार इलाके की घेराबंदी कर रही थी और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी लेकिन किसी को पता नही था कि हनी दुबे बहोड़ापुर थाने से महज 100 मीटर दूर एक बंद मकान के चौकीदार रूम में छिपा हुआ है। वह वहीं से पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था।

पुलिस ने घेराबंदी कर हनी दुबे को दबोचा

चार घंटे बाद जैसे ही मकान का ताला खुलवाया गया, पुलिस ने घेराबंदी कर हनी दुबे को दबोच लिया। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बहोड़ापुर थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे केंद्रीय जेल ग्वालियर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: NEET मुद्दे पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार; सांसद अनिल फिरोजिया ने विपक्ष से की सदन चलाने की अपील

हनी दुबे की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन कुछ घंटों के भीतर पुलिस हिरासत से उसका फरार होना और फिर थाने से महज 100 मीटर दूरी पर ही छिपा मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp