100 Rupee: क्या आप अब भी पुराना वाला 100 रुपये का पुराना वाला नोट इस्तेमाल करते हैं? अगर हां तो पहले चेक कर लीजिए कि ये असली नोट है या नकली नोट. आइये बताते हैं कैसे इसे पहचानें.

Written By : प्रतीक्षा राणावत |  Updated at : 03 Aug 2026 11:29 PM (IST)

Preferred Sources

Know How to Recognize Original 100 Rupees Old Note or Currency Rbi Reveals 100 Rupee: 100 रुपये का पुराना नोट भी हो सकता है नकली, जानें कैसे करें चेक

100 रुपये का पुराना असली नोट कैसे पहचानें

Source : ABP Live

100 Rupee Old Currency: साल 2016 में जब नोटबंदी हुई थी, उसके बाद सरकार ने फैसला करते हुए नए 10, 20, 50, 100, 500 रुपये के नए नोट जारी किए थे. हालांकि इन नए नोटों को जारी करने के बावजूद भी पुराने नोटों को बंद नहीं किया गया है. ऐसे में कई लोग अब भी पुराने नोट इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन क्या आपके पास रखा हुआ नोट असली है या नकली? आइये बताते हैं.

RBI ने बताया कैसे पहचानें नोट
RBI की वेबसाइट पर हर एक नोट की छपाई के बारे में बताया है. इन नोटों पर को पहचानने का तरीका भी बताया गया है. इसमें एक सेक्शन नए नोटों की असलियत बताता है, तो वहीं एक सेक्शन में पुराने नोट भी बताए गए हैं. इन नोटों में क्या खास है और क्या इनकी पहचान है आइये जानते हैं:

ये भी पढ़ें: Business Investment: कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट

यहां 7 स्टेप्स में पहचानें कि 100 रुपये के पुराने नोट को कैसे पहचानें कि वो असली है या नकली.

  • 100 रुपये के पुराने वाले नोट पर 'एक सौ रुपये' देवनागरी लिपि में लिखा होता है.
  • 100 रुपये के पुराने नोट के सामने वाले हिस्से पर सीधे हाथ की तरफ महात्मा गांधी की फोटो होती है.
  • पुराने 100 रुपये नोट के बीच में गारंटी क्लॉज, RBI गवर्नर के सिग्नेचर और भुगतान का वादा लिखा होता है.
  • 100 रुपये के नोट के ऊपर सीधे हाथ की तरफ छोटे से बड़े आकार में बढ़ते हुए नंबरों वाला नंबर पैनल होता है.
  • इसी तरह नीचे उल्टे हाथ की तरफ भी छोटे से बड़े आकार में बढ़ते नंबरों वाला नंबर पैनल होता है.
  • 100 रुपये के पुराने नोट के नीचे उल्टे हाथ की तरफ अशोक स्तंभ का चिन्ह बना होता है.
  • 100 रुपये के पुराने नोट के नीचे सीधे हाथ की तरफ RBI का लोगो दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें: कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख

प्लास्टिक नोट लाने जा रहा RBI
बता दें कि नकली नोटों का बड़ा कारोबार चलता है, जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था हिल सकती है. ऐसे में RBI अब जल्दी ही प्लास्टिक करेंसी लाने वाला है. सबसे पहले 10 और 20 रुपये के नोट बाजार में लाए जाएंगे. यदि ये सक्सेस होते हैं तो आगे अन्य 50, 100 और 500 रुपये के नोट भी लाए जाएंगे.

और पढ़ें

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More

Published at : 03 Aug 2026 11:28 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola