दुनिया

'पिता की मौत का लेंगे बदला', ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का ऐलान

  • Edited by: अनुराग गुप्ता
  • Updated Jul 11, 2026, 05:49 PM IST

US Iran Conflict: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की कसम खाई। बता दें कि अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में मौत हुई थी।

Image

ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई

Photo :

AP

US Iran Conflict: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने शनिवार को अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की कसम खाते हुए कहा कि प्रतिशोध लेना हमारे राष्ट्र की मांग है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में मारे गए पिता तथा दोनों युद्धों में मारे गए सभी लोगों के खून का बदला लिया जाएगा। बयान में कहा गया कि हम आपके पवित्र रक्त और इन दोनों युद्धों के सभी शहीदों के खून का बदला उन अपराधी और अपमानित हत्यारों से लेने की कसम खाते हैं।

बयान में आगे कहा गया कि इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान स्पष्ट है और उन्हें अपने किए की सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिशोध किसी एक व्यक्ति या अधिकारी पर निर्भर नहीं है, बल्कि पूरे देश की यही इच्छा है।

ट्रंप ने ईरान को धमकाया

मोजतबा खामेनेई का यह बयान ऐसे समय पर आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही ईरान को खुली चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईरान उनकी हत्या करने या हत्या की कोशिश करने की धमकी पर अमल करता है तो अमेरिका की 1,000 मिसाइलें पहले से तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों अन्य मिसाइलें भी तत्काल दागी जाएंगी।

सनद रहे कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के दौरान हुई थी उनका अंतिम संस्कार हाल ही में उनके गृह नगर मशहद में किया गया। हालांकि, पिता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में मोजतबा खामेनेई शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं, मोजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद से अभी तक सार्वजनिक तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।

Anurag Gupta

अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

  • Hindi News
  • World

End of Article