Aug 21, 2026 04:30 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड की ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम ने 10,000 रुपये की एसआईपी करने वाले निवेशकों को 20 साल में करोड़पति बना दिया है
  • फंड का CAGR 22 प्रतिशत रहा है
ICICI Prudential Value Fund

ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड की ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है।

ICICI Prudential Value Fund: लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड्स अच्छा रिटर्न देते हैं। यह हम सभी सुनते और पढ़ते आ रहे हैं। आज हम एक ऐसे फंड की बात करें जिसने निवेशकों को मोटा रिर्टन दिया है। हम बात कर रहे है ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड की ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम की। इस स्कीम के 22 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान फंड का सीएजीआर 19.11 प्रतिशत रहा है। बता दें, यह फंड 16 अगस्त 2004 को लॉन्च हुआ था। तब जिन निवेशकों ने 1 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट किया होगा उन्हें 22 साल बाद 46.60 लाख रुपये का रिटर्न मिला होगा। इस टाइम पीरियड में Nifty 50 TRI में इतना ही निवेश बढ़कर लगभग 20.1 लाख रुपये हुआ है। यानी इसका रिटर्न CAGR 14.63% है।

SIP ने बनाया करोड़पति

स्कीम शुरू होने के समय से हर महीने 10,000 SIP की रकम इस दौरान बढ़कर 2.37 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि वास्तविक कुल निवेश केवल 26.4 लाख रुपये ही रहा है। यानी सालाना 17.04% CAGR की दर से निवेशकों को फायदा मिला है। Nifty 50 TRI में इसी निवेश पर केवल 12.30% की दर से CAGR रिटर्न मिला है।

शॉर्ट टर्म पीरियड में कितना मिला रिटर्न

तीन और पांच साल जैसी कम अवधि में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की इस स्कीम ने 13.44% और 16.05% का CAGR दिया है, जबकि इसके बेंचमार्क (Nifty 500 TRI) का रिटर्न क्रमशः 12.29% और 11.85% रहा है।

रिस्क-एडजस्टेड आधार पर, स्कीम का सालाना स्टैंडर्ड डेविएशन 12.72%, शार्प रेश्यो 0.63 और बेंचमार्क के मुकाबले बीटा 0.79 था, जबकि इक्विटी हिस्से के लिए पोर्टफोलियो टर्नओवर रेश्यो 0.80 गुना था।

61102 करोड़ रुपये का AUM

31 जुलाई, 2026 तक 61,102 करोड़ रुपये के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के साथ यह स्कीम भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सबसे बड़ा एक्टिवली मैनेज्ड वैल्यू-ओरिएंटेड इक्विटी फंड में से एक है। वैल्यू कैटेगरी के कुल AUM का लगभग 28% हिस्सा इसीफंड का है।

फंड ने कौन सी रणनीति अपनाई

16 अगस्त, 2004 को लॉन्च किया गया यह फंड अलग-अलग मार्केट कैपिटलाइज़ेशन और सेक्टर में ऐसी कंपनियों की पहचान करके लंबे समय में कैपिटल एप्रिसिएशन (पूंजी में बढ़ोतरी) हासिल करना चाहता है जो अपनी असल कीमत (इंट्रिन्सिक वैल्यू) से कम पर ट्रेड कर रही हैं। दो दशकों से ज़्यादा समय में, इस रणनीति को बाज़ार के कई अलग-अलग दौरों में परखा गया है जिनमें तेज़ी से गिरावट और रिकवरी के समय भी शामिल हैं और इसने स्टॉक चुनने के लिए हमेशा एक डायवर्सिफाइड (विविध) और वैल्यू-ओरिएंटेड (मूल्य-आधारित) तरीका अपनाया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड्स जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले वेरीफाइड एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less