छुड़ानी स्थित संत गरीबदास धाम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण।

झज्जर के गांव छुड़ानी स्थित संत गरीबदास धाम में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। संत गरीबदास फाउंडेशन की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 1008 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हर

.

यह कार्यक्रम संत गरीबदास फाउंडेशन की प्रथम संरक्षक एवं ब्रह्मलीन पूज्य माता ओमवती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री महंत दया सागर का सानिध्य रहा। वहीं, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गांव में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पेड़ प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में अहम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

17 अगस्त तक देशभक्ति के कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान

हरविंदर कल्याण ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से तिरंगा अभियान से जुड़ने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

रविवार को गांव छुड़ानी में तिरंगा यात्रा में भाग लेते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण।

रविवार को गांव छुड़ानी में तिरंगा यात्रा में भाग लेते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण।

विधायक राजेश जून बोले- पौधारोपण को जन-जन का अभियान बनाएं

बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़कर कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

उन्होंने लोगों से परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर जन-जन का अभियान बने।

फाउंडेशन ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य

संत गरीबदास फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सागर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।