राम चंद्र सैनी | फतेहपुर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फतेहपुर में इंस्पेक्टर से सब-इंस्पेक्टर तक के तबादले, 101 पुलिसकर्मियों की नई तैनाती - Dainik Bhaskar

फतेहपुर में इंस्पेक्टर से सब-इंस्पेक्टर तक के तबादले, 101 पुलिसकर्मियों की नई तैनाती

फतेहपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मकसद से 101 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। मंगलवार देर रात जारी ट्रांसफर सूची में इंस्पेक्टर से लेकर सब-इंस्पेक्टर स्तर तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर कांति सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी फील्ड यूनिट ईस्ट बनाया गया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार यादव को राधानगर थाने से हुसैनगंज थाने भेजा गया है, जबकि इंस्पेक्टर राकेश कुमार को हुसैनगंज थाने से राधानगर थाने में ट्रांसफर किया गया है।

इसी तरह, सब-इंस्पेक्टर उत्कर्ष कुमार सिंह को जाफरगंज थाने से मुराइन टोला चौकी, कोतवाली नगर का प्रभारी बनाया गया है। सब-इंस्पेक्टर अविनाश यादव को मुराइन टोला चौकी से जाफरगंज थाने भेजा गया है। जितेंद्र दुबे को किशुनपुर थाने से लखनऊ बाईपास चौकी, कोतवाली नगर का प्रभारी बनाया गया है।

अस्पताल चौकी का प्रभारी बनाया

अन्य ट्रांसफर में, सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को यूपी-112 से सदर अस्पताल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नरेश कुमार राय को बकेवर थाने से रजईया चौकी, कोतवाली नगर भेजा गया है।

इसके अलावा, कई पुलिसकर्मियों को थानों से यूपी-112, कोर्ट सुरक्षा, फील्ड यूनिट, जनसुनवाई सेल और अन्य शाखाओं में भेजा गया है। गिरीश कुमार सरोज को हुसैनगंज थाने से कोर्ट सुरक्षा में, धीरज कुमार राजपूत को पुलिस लाइंस से राधानगर थाने में और अनिल कुमार सिंह को थरियांव थाने से यूपी-112 में ट्रांसफर किया गया है।

थानों के पुलिसकर्मियों के नाम शामिल

ट्रांसफर सूची में जाफरगंज, बकेवर, औंग, ललौली, किशुनपुर, खागा, असोथर, मलवां, बिंदकी, गाजीपुर, जयरामपुर सहित विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। मनोज कुमार यादव को जिंदौराबाद थाने से राधानगर थाने, प्रवीण कुमार यादव को जिंदौराबाद थाने से बिंदकी थाने और नीरज कुमार को जिंदौराबाद थाने से औंग थाने भेजा गया है।

इसी क्रम में, गंगा सिंह को बकेवर थाने से राधानगर थाने, गंगाराम रल्ला को बकेवर थाने से मलवां थाने और उमेश कुमार पांडे को बकेवर थाने से यूपी-112 में ट्रांसफर किया गया है। औंग थाने के कई पुलिसकर्मियों का भी ट्रांसफर हुआ है। साइबर थाने में तैनात रणधीर कुमार सिंह को बकेवर थाने भेजा गया है।

पुलिस लाइंस स्थानांतरित किया

पुलिस लाइंस में तैनात कई उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। सूची के अंतिम हिस्से में विनोद सिंह को प्रभारी चौकी शाह, थाना गाजीपुर से प्रभारी चौकी माइलिगंज, थाना खागा भेजा गया है,जबकि शिवशंकर उपाध्याय को थाना राधानगर से पुलिस लाइंस स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस विभाग की इस व्यापक स्थानांतरण प्रक्रिया के बाद जिले के विभिन्न थानों और पुलिस शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है।इससे कई थानों में नए पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय होगी और स्थानांतरित कर्मचारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्य करना होगा। सूची सोशल मीडिया सेल, जनपद फतेहपुर की ओर से जारी की गई है।

.