रेवाडी5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मंच पर उपस्थित न्यायाधीश जीएस वथवा व एडवोकेट। - Dainik Bhaskar

मंच पर उपस्थित न्यायाधीश जीएस वथवा व एडवोकेट।

जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया। जिला बार रूम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वथवा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी में प्रधान, दोनों उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली।

इस बार जिला बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। कुल 2,183 अधिवक्ता मतदाता थे। 11 सितंबर को तीन बूथों पर मतदान कराया गया था। प्रधान पद पर सौरभ राव ने निवर्तमान प्रधान विश्वामित्र यादव को 407 वोटों के अंतर से हराया।

सौरभ राव को कुल 1,140 वोट मिले, जबकि विश्वामित्र यादव को 733 और प्रेमपाल सिंह को 37 वोट मिले। सौरभ राव ने तीनों बूथों पर बढ़त बनाए रखी। उन्हें बूथवार क्रमश: 402, 383 और 355 वोट मिले। वहीं विश्वामित्र यादव को 244, 237 और 252 वोट मिले।

कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट।

कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट।

अरुण यादव और भागेश उपप्रधान निर्वाचित

उपप्रधान सामान्य पद पर अरुण यादव निर्वाचित हुए। उन्हें 887 वोट मिले, जबकि भूपेंद्र को 800 और भूपेंद्र शर्मा को 223 वोट मिले। अरुण यादव ने 87 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उपप्रधान महिला आरक्षित पद पर भागेश ने 1,037 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी कल्याणी को 873 वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 164 वोट रहा।

विशाल यादव सचिव, नीरू यादव सहसचिव

सचिव पद पर विशाल यादव ने 994 वोट हासिल किए और मुकेश रंगा को 916 वोट मिले। विशाल यादव 78 वोटों के अंतर से निर्वाचित हुए। सहसचिव पद पर नीरू यादव ने 1,191 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। मीनाक्षी को 719 वोट मिले। नीरू यादव ने 472 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।

कोषाध्यक्ष पद पर महेश ने 850 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। सन्नी को 643 और पार्थ सिंह को 377 वोट मिले। महेश ने 207 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।

शपथ लेते प्रधान सौरभ यादव।

शपथ लेते प्रधान सौरभ यादव।

निर्वाचन अधिकारियों ने दिलाई शपथ

बुधवार को प्रधान सौरभ राव, उपप्रधान अरुण यादव, उपप्रधान महिला आरक्षित भागेश, सचिव विशाल यादव, सहसचिव नीरू यादव और कोषाध्यक्ष महेश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी अश्वनी तिवारी, चौधरी चरण सिंह, शमशेर सिंह यादव और रमेश यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेणु सोलखे भी मौजूद रहीं।

बार-बेंच समन्वय पर काम करने की बात

प्रधान सौरभ राव ने कहा कि कार्यकारिणी बार और बेंच के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए काम करेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने की बात कही। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वथवा ने भी नई कार्यकारिणी से बार और बेंच के बीच समन्वय बनाए रखने तथा आपसी सहयोग के साथ काम करने को कहा।

.

खबरें और भी हैं...

  • 5 स्टेट में मिठाई सप्लाई करने वाली दुकान पर रेड: CM फ्लाइंग ने पानीपत में 5 ठिकानों से सैंपल भरे; यहां बाजार से 40% कम है रेट

    CM फ्लाइंग ने पानीपत में 5 ठिकानों से सैंपल भरे; यहां बाजार से 40% कम है रेट|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कैथल ITI में 21 को लगेगा रोजगार मेला: 2 दर्जन कंपनियां चयन के लिए आएंगी; कृषि मंत्री भी पहुंचेंगे

    2 दर्जन कंपनियां चयन के लिए आएंगी; कृषि मंत्री भी पहुंचेंगे|कैथल,Kaithal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ₹15 करोड़ की कोकीन संग 3 विदेशी गिरफ्तार: छोटे-छोटे पैकेट्स बनाकर कॉलेजों में सप्लाई; बिन पासपोर्ट फरीदाबाद में रहे

    छोटे-छोटे पैकेट्स बनाकर कॉलेजों में सप्लाई; बिन पासपोर्ट फरीदाबाद में रहे|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लोहारू के प्रवीण हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार: प्लॉट में बैठने के दौरान विवाद, मारपीट की, गांव की गली में मिला था शव

    प्लॉट में बैठने के दौरान विवाद, मारपीट की, गांव की गली में मिला था शव|लोहारू,Loharu - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर