क्रिकेट
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jul 23, 2026, 08:54 AM IST
India-England All-Time ODI Playing 11: इंग्लैंड को एकमात्र विश्व कप खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन और भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने मिलकर भारत और इंग्लैंड की सर्वकालिक वनडे प्लेइंग-11 चुनी है। यहां जानिए किसको बनाया इस टीम का कप्तान और किन खिलाड़ियों को मिली जगह।
![]()
रवि शास्त्री और इयोन मोर्गन ने चुनी भारत-इंग्लैंड संयुक्त ऑल-टाइम वनडे प्लेइंग-11 (X/BCCI/AP)
टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने दोनों देशों के खिलाड़ियों को मिलाकर एक 'ऑल-टाइम ODI 11' (सर्वकालिक वनडे टीम) चुनी। इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा दिखा है, जबकि इंग्लैंड के सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ही इसमें जगह मिली।
स्काय स्पोर्ट्स के एक वीडियो में, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन ने खुद को तो नहीं चुना, लेकिन भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले दोनों कप्तानों (कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी) को टीम में जगह दी। वर्ल्ड कप 2011 में भारत को चैंपियन बनाने वाले कप्तान धोनी को ही इस संयुक्त वनडे प्लेइंग-11 का कप्तान बनाया गया। शास्त्री खुद उस टीम का हिस्सा थे जिसने 1983 में खिताब जीता था, लेकिन उस टीम से कपिल को ही इस प्लेइंग-11 में जगह मिली।
चुने गए शीर्ष छह खिलाड़ियों में इंग्लैंड के एकमात्र खिलाड़ी जोस बटलर हैं। शास्त्री और मॉर्गन ने सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चुना, जबकि विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया। भारत की 2011 वर्ल्ड कप जीत के 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' रहे युवराज सिंह को भी इस टीम में जगह मिली।
मोर्गन और शास्त्री की जोड़ी ने दो तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर चुने; कपिल देव के अलावा, उन्होंने हाल ही में रिटायर हुए बेन स्टोक्स को भी चुना, जो फाइनल में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का प्रदर्शन करके इंग्लैंड की 2019 वर्ल्ड कप जीत के हीरो बने थे।
इस जोड़ी ने 12 खिलाड़ियों (प्लेइंग XI और 12वां खिलाड़ी) को चुना, जिसमें चार गेंदबाज शामिल रहे। इस एकादश में इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल रशीद एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर थे जिन्हें अनिल कुंबले से आगे जगह मिली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और शायद देश के अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले जहीर खान और हरभजन सिंह की जोड़ी को भी टीम में जगह मिली।
रवि शास्त्री और इयोन मोर्गन की सर्वश्रेष्ठ भारत-इंग्लैंड संयुक्त ऑल-टाइम वनडे टीम
एमएस धोनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, जोस बटलर, विराट कोहली, युवराज सिंह, कपिल देव, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, हरभजन सिंह, जसप्रित बुमराह, जहीर खान।
![]()
शिवम अवस्थीauthor
शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article