पटना57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में हो रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए डायल 112 पर गंभीर टिप्पणी की है।
उन्होंने कहा, ‘सरकार जब तक अपराध पर लगाम नहीं लगाएगी, तब तक विपक्ष सरकार को सचेत करने का काम करता रहेगा।’ उन्होंने मुख्यमंत्री से अपराध नियंत्रण को लेकर ठोस कदम उठाने की अपील की।
नौजवान मुख्यमंत्री अपराध पर लगाम लगाएं- भाई वीरेंद्र
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, “सरकार जब तक अपराध पर लगाम नहीं लगाती, हम विपक्ष में हैं। हमारा काम है सरकार को होशियार करना। नौजवान मुख्यमंत्री से मैं आशा करता हूं कि आप अपराध पर लगाम लगाइए।”

प्रशांत किशोर के नौकरी के वादे पर भी बोले
प्रशांत किशोर की ओर से 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के वादे पर भी भाई वीरेंद्र ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवाओं को नौकरी देने की बात करता है तो वह इसका स्वागत करते हैं, लेकिन पहले नौकरी देकर दिखानी होगी।
उन्होंने कहा, “कोई युवाओं को नौकरी देने की बात करता है तो मैं इसका स्वागत करता हूं, लेकिन पहले वह नौकरी दे दें, फिर मैं बात करूंगा।”
शराबबंदी पर सरकार को घेरा
बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शराबबंदी बिना किसी सर्वे के लागू की गई थी और वे खुद इसके गवाह हैं।
उन्होंने कहा कि चाहे नेपाल, झारखंड या छत्तीसगढ़ का बॉर्डर हो, शराब की तस्करी को लेकर सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।
अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठते हुए भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि अधिकारी 10 ट्रक शराब पर कार्रवाई करवाते हैं और केवल एक ट्रक पकड़वाकर अपनी कार्रवाई दिखाते हैं।

.
खबरें और भी हैं...
पटना में बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली: SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान बड़ी वारदात; परिवार बोला- घर के बाहर खड़ा था शुभम
0:45- कॉपी लिंक
शेयर
बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक: CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में जुटेंगे मंत्री, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर
0:31- कॉपी लिंक
शेयर
बिहार के 18 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट: आकाशीय बिजली से 12 लोगों की मौत: प्रदेश में अब तक 35% कम बारिश
0:34- कॉपी लिंक
शेयर
पटना के डॉक्टर से 2.03 करोड़ का एक्सटॉर्शन: रेप केस में फंसाने की धमकी, पहले मां के इलाज के लिए मांगी मदद;मुजफ्फरपुर के दंपती पर FIR
0:45- कॉपी लिंक
शेयर