विज्ञापन

सार

Gondia Irrigation Project: तिरोड़ा तहसील के खैरबंधा जलाशय के टेल क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों को 300 करोड़ रुपये की लिफ्ट सिंचाई योजना का लाभ मिलेगा।

tiroda lift irrigation scheme 300 crore 12 villages khairbandha

तिरोड़ा लिफ्ट सिंचाई योजना- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Gondia Lift Irrigation Scheme: गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील के खैरबंधा मध्यम परियोजना के टेल क्षेत्र में स्थित 12 गांवों के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विधायक विजय रहांगडाले के सतत प्रयासों से धापेवाड़ा लिफ्ट सिंचाई योजना चरण2 के अंतर्गत इन गांवों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए 300 करोड़ की लिफ्ट सिंचाई योजना को मंजूरी मिल गई है।

इस योजना के क्रियान्वयन से लगभग 2,016 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई के दायरे में आएगी। धापेवाड़ा लिफ्ट सिंचाई योजना चरण-2 के तहत वैनगंगा नदी पर तिरोड़ा तहसील के कवलेवाड़ा गांव के पास बांध बनाकर संग्रहित जल को 15 मौजूदा तालाबों में पहुंचाने का प्रस्ताव है।

खैरबंधा जलाशय के टेल क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत

इस महत्वाकांक्षी परियोजना से गोंदिया जिले के तिरोड़ा, गोंदिया, गोरेगांव, सड़क अर्जुनी और मोरगांव अर्जुनी सहित भंडारा जिले के मोहाड़ी, लाखांदूर और साकोली तहसीलों की कुल 61,744 हेक्टेयर सिंचित भूमि को लाभ मिलेगा तथा 90,146 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का निर्माण होगा। परियोजना के प्रथम चरण के लिए 5,217.92 करोड़ के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

300 करोड़ की सिंचाई योजना स्वीकृत

हालांकि वर्ष 2018 से खैरबांधा जलाशय में पानी भरकर सिंचाई की जा रही है, लेकिन पिछले सात वर्षों से टेल क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों को रबी और ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए पानी नहीं मिल पाया। 5,596 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाले इस प्रकल्प में गर्मी के मौसम में केवल 1,315 हेक्टेयर क्षेत्र तक ही पानी पहुंच रहा था, जिससे अंतिम छोर के किसान लगातार सिंचाई से वंचित थे।

तिरोड़ा क्षेत्र में सिंचाई क्रांति

विधायक रहांगडाले ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए 9 फरवरी 2026 को जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन से टेल क्षेत्र तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने की मांग की थी। मंत्री के निर्देश पर विस्तृत सर्वेक्षण और परियोजना की संकल्पना तैयार की गई, जिसके बाद योजना को स्वीकृति मिली।

ये भी पढ़े: चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी

नहरों को आधुनिकीकरण होगा

नई योजना के तहत धापेवाड़ा परियोजना पर जैकवेल बनाकर पानी उठाया जाएगा और लगभग 18 किमी लंबी पाइपलाइन के माध्यम से इसे खैरबंधा जलाशय तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद वितरण प्रणाली और मौजूदा नहरों के जरिए बोरा, परसवाड़ा, बघोली, अर्जुनी, सावरा, पिपरिया, चांदोरी, खैरलांजी, बिहरिया, इंदोरा बुजुर्ग, करटी बुजुर्ग और करटी खुर्द सहित 12 गांवों के किसानों को खरीफ व रबी दोनों मौसम में सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

2,016 हेक्टेयर कृषि भूमि होगी सिंचित

योजना के तहत नहरों का सीमेंट कांक्रीटीकरण और आधुनिकीकरण भी किया जाएगा। योजना को मंजूरी मिलने पर विधायक रहांगडाले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Follow Navbharatlive whatsapp