16

क्या शादी करने जा रहे समय रैना और मेधा शंकर?

Image Credit :

Instagram

क्या शादी करने जा रहे समय रैना और मेधा शंकर?

समय रैना और ‘12वीं फेल’ (12th Fail) फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएं चल रही हैं। अब इसी बीच एक नई थ्योरी ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों शादी की तैयारी कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

किसने क्या समय रैना-मेधा शंकर की शादी का दावा?

Image Credit :

Instagram

किसने क्या समय रैना-मेधा शंकर की शादी का दावा?

एक इंटरनेट यूजर ने एक्स पर रेडिट पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि “समय रैना इस दिसंबर मेधा शंकर से शादी करने वाले हैं।” पोस्ट में कथित तौर पर दावा करने वाले शख्स ने खुद को समय के परिवार के करीब बताया था। उसने यह भी कहा था कि उसकी बातचीत समय की मां से हुई है। हालांकि, जिस रेडिट पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया, वह अब दिखाई नहीं दे रहा है और उसे स्वतंत्र रूप से खोजा भी नहीं जा सका।

36

समय-मेधा की अटकल कितनी सच?

Image Credit :

Instagram

समय-मेधा की अटकल कितनी सच?

इस दावे की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यही वजह है कि इसे फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकल के तौर पर देखा जा रहा है। समय के कॉमेडीअंदाज को देखते हुए कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि कहीं यह पूरी बात मजाक तो नहीं। यानी दिसंबर में शादी की खबर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं, बल्कि इंटरनेट पर चल रही एक थ्योरी है।

46

कई महीनों से चल रहीं समय रैना मेधा शंकर की डेटिंग की ख़बरें

Image Credit :

Instagram

कई महीनों से चल रहीं समय रैना मेधा शंकर की डेटिंग की ख़बरें

समय और मेधा के डेटिंग रूमर्स नए नहीं हैं। पिछले कई महीनों से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही है। दोनों को जून में आनंदम के प्रीमियर समेत कुछ सार्वजनिक मौकों पर साथ देखे जाने के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा। बाद में दोनों के एयरपोर्ट पर भी साथ नजर आने की खबरें सामने आईं।

56

स्विट्ज़रलैंड में साथ नज़र आए थे समय-मेधा?

Image Credit :

Instagram

स्विट्ज़रलैंड में साथ नज़र आए थे समय-मेधा?

हाल में एक धुंधली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बारे में दावा किया गया कि उसमें समय और मेधा इंटरलेकन, स्विट्जरलैंड में साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने डेटिंग रूमर्स को फिर हवा दे दी। हालांकि, तस्वीर की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। एक यूजर ने लिखा, “समय के ब्रेक के तुरंत बाद स्विट्जरलैंड ट्रिप निश्चित रूप से इन अफवाहों को और हवा दे रही है।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “समय को क्या जरूरत है छुपाने की।”

66

क्या दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं?

Image Credit :

Instagram

क्या दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं?

दिसंबर वाली थ्योरी के अलावा एक और दावा सोशल मीडिया पर घूम रहा है। एक यूजर ने कथित तौर पर कहा कि समय और मेधा दो महीने पहले ही एक निजी सेरेमनी में शादी कर चुके हैं और यह बात एक्ट्रेस की किसी करीबी दोस्त के जरिए सामने आई है। हालांकि, इस दावे की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल समय रैना और मेधा शंकर दोनों ने न तो डेटिंग और न ही शादी की इन खबरों पर अपनी मुहर लगाई है। ऐसे में सोशल मीडिया की इन चर्चाओं को पुष्टि होने तक सिर्फ अटकल के तौर पर ही देखा जा रहा है।