Lovlina Borgohain : भारत की स्टार महिला मुक्केबाज लवलीन बोरगोहेन ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है. ये भारत का 12वां गोल्ड मेडल हैं.

Lovlina Borgohain : भारत की स्टार महिला मुक्केबाज लवलीन बोरगोहेन ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है. ये भारत का 12वां गोल्ड मेडल हैं.

author-image

New Update

Lovlina Borgohain confirms India first medal in Commonwealth Games 2026 before opening ceremony

लवलीना बोरगोहेन Photograph: (Image Source: AFP)

Lovlina Borgohain : भारत की स्टार महिला मुक्केबाज लवलीन बोरगोहेन ने भारत की झोली में एक और गोल्ड डाल दिया है. इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या अब 12 हो चुकी है. लवलीन बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारत को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया है. लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75kg भारवर्ग मुक्केबाजी के फाइनल में चीन की बाओ जियाई को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. 

— India_AllSports (@India_AllSports) October 2, 2026

लवलीना ने बनाया नया रिकॉर्ड

इसके साथ ही लवलीना ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है. वो एशियन गेम्स के इतिहास में गोल्ड जीतने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गईं हैं. उनसे पहले भारत के लिए एशियन गेम्स में सिर्फ मैरी कॉम ने गोल्ड मेडल जीता था. अब वो मैरी कॉम के बाद ये कीर्तिमान हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं. 

LOVLINA BORGOHAIN WINS BOXING GOLD AT THE ASIAN GAMES 2026! 🥇🇮🇳

- 2nd Indian Women’s Boxer ever to win the Asian Games boxing title after Mary Kom

THAT TOO ON HER BIRTHDAY!!!!! 🥳 pic.twitter.com/ORQOZGzJPs

— The Khel India (@TheKhelIndia) October 2, 2026

ये लगातार एशियन गेम्स में लवलीना का दूसरा फाइनल मैच था. इसमें लवलीना ने बाओ जियाई को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड जीत लिया था. बता दें कि, लवलीना पिछली दफा गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई थीं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था. इस बार लवलीना ने धैर्य और आक्रामकता के साथ चीनी मुक्केबाज को करारी शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल परक कब्जा कर लिया. 

आपको बात दें कि, लवलीना ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में धीमी शुरुआत की और गेम में आगे बढ़ीं. सेमीफाइनल में उन्होंने कजाख बॉक्सर को हराया और फाइनल में पहुंचीं. गोल्ड मेडल के मुकाबले में वो काफी ज्यादा आक्रामक नजर आईं. उन्होंने बाओ जियाई के खिलाफ क्लिंच में जाना पड़ा और आगे रहने के लिए टैक्टिकल तरीके से जवाब देना पड़ गया. इस मुकाबले के अंत तक लवलीना इतने पॉइंट्स से आगे निकल गईं कि वो टैक्टिकल तरीके से बाओ को चकमा दे सकीं और गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकीं.

मैरी कॉम से आगे निकली लवलीना

इसके साथ ही लवलीन एशियन गेम्स के इतिहास में भारत की तरफ से गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर हैं. उनसे पहले मैरी कॉम एशियन गेम्स बॉक्सिंग में 2 मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं, उन्होंने 2014 और 2010 में क्रमशः एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था. लेकिन लवलीना गोल्ड और सिल्वर जीत चुकी हैं.

आज लवलीना बोरगोहेन का जन्मदिन है. वो शुक्रवार को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 2 अक्टूबर 1197 में हुआ था. अब एशियन गेम्स में मिले इस गोल्ड मेडल ने उनका जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार बना लिया है.

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026: भारत ने तीरंदाजी में सिल्वर और सेलिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, 70 के पास पहुंची पदकों की संख्या