'अदर मॉमी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
Written By : मोनिका गुप्ता | Updated at : 13 Oct 2026 08:58 PM (IST)

अदर मॉमी का बॉक्स ऑफिस धमाका
Source : instagram
'अदर मॉमी' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म को खराब रिव्यू मिले थे और फिल्म को खराब वर्ड ऑफ माउथ मिला, लेकिन उसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमा रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की है. आइए जानते हैं फिल्म ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ.
इस हॉरर फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 3 दिन के ओपनिंग वीकेंड में 27.5 डॉलर मिलियन की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने 'द एक्सोरसिस्ट: बिलीवर' के 26.5 मिलियन डॉलर और 'द ब्लैक फोन' के 23.6 मिलियन डॉलर के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पछाड़ दिया.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रिव्यूज में 3.6 मिलियन डॉलर कमाए. शुक्रवार को फिल्म ने 9 मिलियन डॉलर कमाए. वहीं पेड प्रिव्यूज को मिलाकर 12.6 मिलियन डॉलर हुआ. शनिवार को फिल्म ने 9 मिलियन डॉलर कमाए. रविवार को फिल्म ने 5.9 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया. शनिवार से 33.5 परसेंट की गिरावट देखने को मिली.
फिल्म ने टोटल 27.5 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया. वहीं बॉक्स ऑफिस मोजो के डेटा के अनुसार, 'अदर मॉमी' ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर अपने 5 दिन के ओपनिंग वीकेंड में 17.7 मिलियन डॉलर कमाए. दुनियाभर में फिल्म ने 45.2 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया. फिल्म ने सिनर्स और ईविल डैड से ज्यादा कमाई की. सिनर्स ने 15.4 मिलियन डॉलर कमाए. वहीं ईविल डैड ने 11.3 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया. खराब रिव्यूज और रेटिंग वाली फिल्म के लिए ये एक स्ट्रॉन्ग शुरुआत है.
इसी के साथ फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ही प्रोडक्शन कॉस्ट से 124 परसेंट से ज्यादा की कमाई की. रिपोर्ट्स है कि फिल्म 19 मिलियन डॉलर के बजट में बनी है और फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर ली है. ये फिल्म अपने 47.5 मिलियन डॉलर के ब्रेक-ईवन पॉइंट से 6 मिलियन डॉलर से भी कम दूरी पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेक-ईवन पॉइंट 47.5 मिलियन डॉलर बताया गया है.
'अदर मॉमी' 9 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 34 मिनट है. फिल्म को Rob Savage ने डायरेक्ट किया.

मोनिका गुप्ता, ABP LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
Published at : 13 Oct 2026 09:09 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola