जगाधरी रोड से रेहड़ियां मनोहर वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के रेहड़ी संचालकों को निर्देश देते सीएसआई अमित कंबोज व अन्य।
यमुनानगर में जगाधरी रोड से हटाकर मनोहर वेंडिंग जोन में शिफ्ट किए जाने के कुछ दिन बाद ही रेहड़ियां दोबारा सड़क किनारे लगने लगी हैं। सोमवार को गाबा अस्पताल से जगाधरी बस स्टैंड तक कई स्थानों पर फल, फास्ट फूड, कढ़ी-चावल समेत अन्य सामान की रेहड़ियां लगी म
.
नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और रेहड़ी संचालकों को वहां से हटाकर दोबारा मनोहर वेंडिंग जोन में भेजा। साथ ही चेतावनी दी गई कि इसके बाद भी सड़क पर रेहड़ी लगाई तो उसे जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, जगाधरी रोड पर कन्हैया साहिब चौक से जगाधरी बस स्टैंड तक बड़ी संख्या में रेहड़ियां लगती थीं। वेंडिंग कमेटी की बैठक में इस मार्ग को नॉन-वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद सड़क पर फल, सब्जी और फास्ट फूड आदि बेचने वाले 125 रेहड़ी संचालकों की सूची तैयार की गई।

जगाधरी रोड से रेहड़ियां मनोहर वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के रेहड़ी संचालकों को निर्देश देते सीएसआई अमित।
ड्रॉ से बूथ मिले, फिर भी सड़क किनारे लगने लगीं रेहड़ियां
एक सितंबर को अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के नेतृत्व में ड्रॉ के माध्यम से इन रेहड़ी संचालकों को मनोहर वेंडिंग जोन में बूथ अलॉट किए गए थे। इसके बाद दो सितंबर को रेहड़ियों को जगाधरी रोड से हटाकर वेंडिंग जोन में शिफ्ट करा दिया गया। हालांकि कुछ दिन बीतने के बाद ही कुछ संचालक वेंडिंग जोन छोड़कर दोबारा जगाधरी रोड पर रेहड़ियां लगाने लगे।
सोमवार को इसकी जानकारी मिलने पर मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, सुशील शर्मा व पंकज के साथ होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे। गाबा अस्पताल से जगाधरी बस स्टैंड तक सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को हटवाया गया और संचालकों को निर्धारित वेंडिंग जोन में ही कारोबार करने के लिए कहा गया।

रेहड़ियां मनोहर वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के लिए कहते नगर निगम अधिकारी।
अब दोबारा सड़क पर मिली रेहड़ी तो होगी जब्त
सीएसआई अमित कांबोज ने रेहड़ी संचालकों को कहा कि जगाधरी रोड को नॉन-वेंडिंग जोन घोषित किया जा चुका है और संबंधित विक्रेताओं को मनोहर वेंडिंग जोन में जगह दी गई है। इसके बावजूद कोई संचालक दोबारा इस मार्ग पर रेहड़ी लगाता मिला तो रेहड़ी जब्त कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।