डूंगरपुर में पंचायतीराज चुनावों को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के बाद तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। 37 वार्डों में अब भाजपा, कांग्रेस, बीएपी के साथ 6 वार्डों में सीपीआईएम और 8 वार्डों में 11 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है।

.

सबसे ज्यादा भाजपा के बागी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे है। वही 23 वार्डों में साफ तौर पर त्रिकोणीय मुकाबला है। ऐसे में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर पूरी तरफ से साफ हो जाएगी।

CPIM ने 6 वार्डों में प्रत्याशी उतारे डूंगरपुर जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए 173 उम्मीदवारों की ओर से 177 नामांकन दाखिल किए गए थे। निर्वाचन विभाग की ओर से नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिम्बल नहीं मिलने वाले पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिए। इसके बाद अब 128 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें भाजपा, कांग्रेस और बीएपी ने सभी 37 वार्डों में उम्मीदवार है। जबकि सीपीआईएम ने 6 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे है।

एक ही वार्ड में भाजपा से ही 3 बागी इसके अलावा 11 निर्दलीय प्रत्याशी है। जिसमें वार्ड 30 में भाजपा से ही 3 बागी है । इसी वार्ड में सबसे ज्यादा 6 प्रत्याशी है। जिसमे भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार है। वही भाजपा से ही बागी विनोद जोशी, रणजीत सिंह ओर कमलेंद्र सिंह चुण्डावत समीकरण बिगाड़ रहे है। कांग्रेस और बीएपी भी यहां टक्कर दे रहे है।

चाचा-भतीजा को भाजपा ने दिए टिकिट जिला परिषद चुनावों में इस बार भाजपा से चाचा और भतीजा दोनो मैदान में है। वार्ड 34 पुनाली से भाजपा ने वासुदेव कटारा को टिकिट दिया है। वे वसी पाल पंचायत के निवर्तमान सरपंच है। वे 2 बार सरपंच रह चुके है। वही वार्ड 36 बिलड़ी से उनके भतीजे अनुराग कटारा को भाजपा ने टिकिट दिया है। अनुराग लंबे समय से एबीवीपी से जुड़े है। वे नगर भाजपा के महामंत्री भी है।

डूंगरपुर जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए उम्मीदवार…

वार्ड संख्यावार्ड का नामभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीबीएपी / अन्य प्रत्याशी
1पाल देवलदर्शिता रोतसीता पांडोरसुनीता महेश डामोर
2पाल बौखलानिलेश डामोरजीवनलालधूलेश्वर वरहात
3चुण्डावाड़ामगनलाल गमेतीदादू दयालकरणवीर, जीवनलाल गरासिया (CPIM)
4कनबाचंद्रलेखा कलासुआललित प्रज्ञा रमातरेखा कलासुआ (निर्दलीय)
5गामडी अहाडाबसंती डामोररीनाप्रेमिका पारगी, जसना (CPIM)
6वेडदेवेंद्र कटाराअलख घराममनीष कलासुआ, फाल्गुन (CPIM)
7गेंजीलीला देवीरतन देवीअंजना सुरेश
8झोंथरीसीता कलासुआनिर्मलामंजुला रोत
9धंबोलाकांता परमारसुशीला कुमारीमनीषा गोबिंद
10बांसियाखुशाल रोतगिरधारीलालमुकेश डामोर, भगवतीलाल (CPIM)
11सीमलवाड़ामदन सिंह डामोरपाराममनोज पारगी, धनपाल रोत (CPIM)
12डूंकाअरुणा डामोरशारदा देवीनिशा डामोर
13पीठखेमली देवीशोभा कुमारीकलावती डामोर
14बांकडाराज सिंह रावतकन्हैयालालगोविंद डामोर
15कुंआरमणलाललालशंकरबसंत पारगी, खेमराज डामोर (निर्दलीय), वेलाराम (निर्दलीय)
16चिखलीभगवती देवी बामनियानंदाशिला पारगी
17गलियाकोटबलवीर अहारीचुनीलालप्रसून मसार
18चितरीद्वारिका पाटीदारअंजलीनिर्मला बसंत, अनिता पाटीदार (निर्दलीय)
19घाटा का गांवरेखा रोतरमीलाशांति डामोर
20खड़गदाकांतिलाल डामोरमगनलालडायालाल डेंडोर
21भीलुड़ाअनिता कटाराजयश्रीसोनू खराड़ी
22आरानीमा परमारसुकंदा मीणाममता दायमा
23ठाकरडाप्रवीणा कुंवरअनुसूइया देवीललिता डेंडोर
24वरदारंजा डेंडोरसिमरन रोतसुमित्रा परमार
25पाडवामुकेश पाटीदारलालशंकरदिग्विजय सिंह चुण्डावत
26सरोदाहितेश रावलसुरेंद्र सिंह रावप्रवीण परमार, प्रवीण सिंह राव (निर्दलीय)
27साबलामहेश वर्मानाथूलाल यादवभगवती बुनकर, भरत कुमार मेघवाल (निर्दलीय)
28म्यालासुगना देवीलाड़ूथावरी देवी
29निठाउवारामलाल मीणाकन्हैयालालविजयलाल मीणा
30पूंजपुरवेलजी पाटीदाररमेशचंद्र सुथारमंथन सुथार, विनोद जोशी (निर्दलीय), रणजीत सिंह (निर्दलीय), कमलेंद्र सिंह चुण्डावत (निर्दलीय)
31नांदली अहाडाकिशन राठौड़प्रेमकुमार पाटीदारत्रिलोकसिंह सिसोदिया, जोरावत सिंह रायकी (निर्दलीय)
32आसपुरकुंदन मेहताकनुप्रियाकल्पना प्रजापत
33बनकोड़ाअनु राठौड़रतन देवीमंजू देवी
34पुनालीवासुदेव कटारापूंजीलाल परमारबिमल प्रकाश ननोमा, अरविंद मीणा (निर्दलीय)
35कोलखंडामांगीलाल ननोमासंजय कुमार परमारअनुतोष रोत
36बिलड़ीअनुराग कटाराहरीश डिंडोरकांति भाई रोत, संजय (CPIM)
37मेतालीउमेश भनातगोविंद मनातडॉ. दीपक घोघरा