हरियाणा सरकार ने 2024 अधिनियम के तहत 13,093 नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन और नौकरी की सुरक्षा को मंजूरी दी है। मुख्य उपायों में ₹2,000 रुपये का जोखिम भत्ता, 60 साल की सेवा के लिए ₹22,590 का कुल मासिक पैकेज, और सामाजिक सुरक्षा लाभ शामिल हैं, जिसमें 60 साल की सेवा की गारंटी और लंबी सेवा के लिए अतिरिक्त भत्ते शामिल हैं।

By Oneindia Staff

Time Published: Sunday, September 6, 2026, 1:31 [IST]

हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रदेश के 13,093 पालिका रोल सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

Haryana extends job security for sanitation workers

सरकार ने इन कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहे ₹20,590 मासिक मानदेय के अतिरिक्त ₹2,000 प्रतिमाह जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। वर्तमान मानदेय में ₹19,000 वेतन और ₹1,590 भत्ते शामिल हैं।

सरकार ने इन सफाई कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। इसके तहत उन्हें नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु तक सेवा की सुनिश्चितता प्राप्त होगी। सरकार ने यह भी कहा है कि अधिनियम के तहत निर्धारित पात्रता के अलावा पात्र कर्मचारियों को 15 प्रतिशत अधिक राशि देने के लिए भी सरकार तैयार है।

मिलेंगे कई अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ

पालिका रोल सफाई कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा HOKAR/ENOL के तहत मिलने वाली एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता राशि और एक्स-ग्रेशिया नियुक्ति जैसे अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

10 साल से अधिक सेवा वालों को ₹25,560 मासिक

सरकार के निर्णय के अनुसार, 10 वर्षों से अधिक समय से पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मासिक देय राशि अब ₹25,560 होगी। इसमें ₹21,970 वेतन, ₹2,000 जोखिम भत्ता और ₹1,590 अन्य भत्ते शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी सरकार सफाई कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Read more about:

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range