पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) चंडीगढ़ के 20 सितंबर को होने वाले सीनेट चुनावों को लेकर नकोदर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां बेहद तेज हो गई हैं। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (DAV CMC), नई दिल्ली द्वारा सेवानिवृत्त प्रोफेसर गुरराज सिंह (जी.एस. चाहल) को अपना आधिका

.

इस बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने की।बैठक के दौरान क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविदों, समाजसेवियों और कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने एकजुट होकर प्रो. चाहल को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रेम सागर शर्मा, प्रो. विनय कुमार, मास्टर भुपिंदर अजीत सिंह, समाजसेवी वरिंदर चोपड़ा, प्रिंसिपल बलजिंदर सिंह और प्रिंसिपल जसमिंदर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे और अपना पूर्ण समर्थन जताया।

डीएवी में बैठक करते हुए

डीएवी में बैठक करते हुए

"प्रो. चाहल की जीत से यूनिवर्सिटी में आएगा जन-पक्षीय बदलाव"

बैठक को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने कहा कि प्रो. गुरराज सिंह चाहल केवल एक साधारण उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि वे शिक्षा जगत के 'कोहिनूर' और छात्रों के अधिकारों के सच्चे पैरोकार हैं। डी.ए.वी. मैनेजिंग कमेटी ने उनकी ईमानदारी, दूरदर्शी सोच और वर्षों के शैक्षणिक अनुभव को देखते हुए ही उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है।

प्रिंसिपल डॉ. कुमार ने जोर देकर कहा कि सीनेट में प्रो. चाहल के पहुंचने से आम, गरीब, ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों और पुराने ग्रेजुएट्स की आवाज मजबूती से उठाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक सीट जीतने का नहीं है, बल्कि पंजाब यूनिवर्सिटी के गौरव और उसके पारदर्शी शैक्षणिक माहौल को बचाने का चुनाव है।

सीरियल नंबर-13 पर वोट डालने की अपील

प्रिंसिपल सलिल कुमार ने सभी पंजीकृत ग्रेजुएट वोटरों, प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों और डी.ए.वी. परिवार के सदस्यों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे 20 सितंबर को मतदान के दिन बैलेट पेपर पर सीरियल नंबर-13 के आगे अपनी कीमती वोट डालकर प्रो. चाहल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएं।

इस चुनावी बैठक में वाइस प्रिंसिपल प्रो. माधवी शर्मा, प्रो. सोनिया अरोड़ा, प्रो. राजन कपूर, डॉ. साहिल अरोड़ा, प्रो. करमजीत सिंह, राजीव टंडन, प्रीति जैन और प्रवीण अरोड़ा समेत कॉलेज का समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।