Aug 06, 2026 03:28 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

भारतीय मार्केट में वैन सेगमेंट की बात आते ही मारुति ईको का नाम सबसे पहले आता है। बता दें कि इसे वैन सेगमेंट की सबसे सस्ती 7-सीटर भी कहा जाता है। बिक्री के लिहाज से भी यह अपने सेगमेंट की टॉपर कार है।

maruti suzuki eeco available discounts and benefits up to rs 37500 in august 2026

मारुति सुजुकी ईको डिस्काउंट अगस्त 2026

Maruti Suzuki Eeco

केवल

₹6,900/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

भारतीय मार्केट में वैन सेगमेंट की बात आते ही मारुति ईको का नाम सबसे पहले आता है। बता दें कि इसे वैन सेगमेंट की सबसे सस्ती 7-सीटर भी कहा जाता है। बिक्री के लिहाज से भी यह अपने सेगमेंट की टॉपर कार है। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में इसे 13,896 लोगों ने खरीदा था। अब इस कार पर अगस्त महीने में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस दौरान आप मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) खरीदने पर अधिकत 37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Honda Amaze

₹ 7.48 - 10 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Volkswagen Taigun

₹ 11 - 19.3 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

कुछ ऐसी है डिजाइन

मारुति सुजुकी ईको टूर वी का केबिन काफी ऊंचा और बड़ा है, जिसमें पैसेंजर्स के लिए शानदार हेडरूम और लेगरूम मिलता है। फीचर्स की बात करें तो टूर वी में एक मॉडर्न डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्युअल-टोन इंटीरियर थीम, फ्रंट केबिन लैंप और आरामदायक सफर के लिए दमदार एसी (AC) व हीटर का ऑप्शन दिया गया है। यह गाड़ी 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शंस में आती है, जो बड़े परिवारों या ज्यादा सवारियों को बिठाने के लिए एकदम बेस्ट है।

Maruti Suzuki Eeco

Citroen C3

VinFast VF7

Tata Sierra

Mahindra BE 6

Mahindra Scorpio N

दमदार है कार का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो ईको टूर वी में मारुति सुजुकी का एडवांस्ड 1.2-लीटर के-सीरीज (K-Series) डुअल जेट इंजन दिया गया है। यह इंजन पेट्रोल मोड पर लगभग 80.76bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसके फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी (CNG) वैरिएंट में यही इंजन करीब 71.65bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क डिलीवर करता है। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जो शहर के भारी ट्रैफिक से लेकर घुमावदार रास्तों और हाइवे पर ड्राइविंग को काफी स्मूथ बनाता है।

26 किमी से ज्यादा है माइलेज

इसका पेट्रोल वैरिएंट 19.71 किमी प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज देता है, जो इस साइज की गाड़ी के लिए काफी अच्छा है। वहीं, जो लोग रोज की रनिंग कॉस्ट को और भी कम करके ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, उनके लिए इसका सीएनजी वैरिएंट सबसे मुफीद है। यह 26.78 किमी प्रति किलोग्राम का जबरदस्त माइलेज निकाल कर देता है। कम मेंटेनेंस और भारी फ्यूल सेविंग के चलते यह गाड़ी ट्रैवल और कैब बिजनेस करने वालों की पहली पसंद बनी हुई है।

इतनी है कार की कीमत

कमर्शियल व्हीकल होने के नाते मारुति ने इसमें यात्रियों और ड्राइवर की सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा है। सेफ्टी के लिहाज से ईको टूर वी में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी (EBD) के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे जरूरी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको टूर वी की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.23 लाख से शुरू होकर 6.38 लाख रुपये तक जाती है।