
प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान
Saif Ali Khan And Priyanka Chopra: सैफ अली खान और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. सैफ 33 सालों से फिल्मी दुनिया में हैं, तो वहीं प्रियंका भी 24 सालों से काम कर रही हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि आज तक ये दोनों सितारे कभी भी एक साथ एक फिल्म में नहीं दिखे. हालांकि, अब ऐसा लगता है कि दोनों का पहला कोलैबोरेशन होने वाला है. और अगर ऐसा हुआ तो इसी के साथ प्रियंका की एक 14 साल पुरानी ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी.
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2013 में आई पिक्चर ‘द लंचबॉक्स’ के डायरेक्टर रितेश बत्रा एक इंटरनेशनल फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म के लिए वो सैफ और प्रियंका से बातचीत कर रहे हैं. अगर बातचीत फाइनल हो जाती है और सैफ-प्रियंका कास्ट में शामिल हो जाते हैं, तो ये पहली बार होगा जब ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे. फिलहाल प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
प्रियंका चोपड़ा ने सैफ अली खान को लेकर क्या कहा था?
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2012 में सैफ के साथ काम करने को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी. उन्होंने सैफ को शानदार एक्टर बताया था और कहा था कि वो और सैफ दो-तीन फिल्मों पर साथ काम करने वाले थे, लेकिन शेड्यूल समेत और भी कुछ दिक्कतों की वजह से वो प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए और वो दोनों साथ में कभी भी पर्दे पर नहीं दिखे. अगर रितेश बत्रा की फिल्म के लिए बात बन जाती है, तो इसी के साथ प्रियंका की ये ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी और सैफ के साथ उनकी फिल्म आएगी.
ये भी पढ़ें-
कौन हैं मराठी एक्टर ललित प्रभाकर, जो राजकुमार राव की प्रहार में बने अजमल कसाब, टीवी से OTT तक जलवा
इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी साउथ की ये फिल्में और सीरीज
8 सालों के बाद इंडियन फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ पर बिजी चल रही हैं. महेश बाबू भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 11 अप्रैल 2027 को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसा 8 सालों के बाद होने वाला है जब प्रियंका किसी इंडियन फिल्म में दिखेंगी. साल 2019 की पिक्चर ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद उन्हें किसी भी भारतीय फिल्म में नहीं देखा गया.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More