अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी ने मंत्री कृष्णा से कहा– ‘मंत्री जी बड़े दिनों में मिली हो। मैं तो कहती हूं कि रामराजा आपको मुख्यमंत्री बना दें।’ यह सुनकर मंत्री कृष्णा गौर कुछ देर रुकीं, फिर पलट कर कुछ नजदीक से कहा
.
दोनों नेता रविवार को निवाड़ी जिले के ओरछा में दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंची थीं। शाम को इसका वीडियो भी सामने आया। बैठक में भाजपा नेताओं ने बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश के विकास का नया रोडमैप भी बताया। इसके साथ ही, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री नारायण सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के 350 से ज्यादा नेता शामिल हैं।

प्रदेश और बुंदेलखंड के विकास का नया रोडमैप
बीजेपी प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति से प्रदेश के साथ बुंदेलखंड के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। बीजेपी का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का दिल जीतना और विकास को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कार्यसमिति केवल संगठनात्मक की दृष्टि से नहीं, बल्कि सुशासन, समृद्धता, सांस्कृतिक गौरव और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने वाली होगी। बैठक में महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के कल्याण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए समर्थन व सुझाव प्रस्तुत किए गए।
चुनाव जीतना लक्ष्य नहीं: राहुल कोठारी राहुल कोठारी ने बीजेपी के उद्देश्य को लेकर कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि लोगों का दिल जीतना है। उन्होंने कहा कि विकास का अर्थ सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट और निर्माण कार्य नहीं, बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना भी है। कोठारी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने परियोजना का विरोध किया। विकास की जगह विरोध और जनहित के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी।
पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में गुटबाजी और बदलाव की चर्चाओं को काल्पनिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

योजनाओं और अभियानों को जन–जन तक पहुंचाएंगे सोमवार सुबह 9: 30 बजे बैठक और कार्यशाला का अगला चरण शुरू होगा। इसमें बीजेपी संगठन द्वारा किए गए कार्यों को समाज के बीच पहुंचाने और पार्टी के सेवा, संगठन और समाज से जुड़े अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने पर मंथन किया जाएगा। समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मार्गदर्शन करेंगे। संगठन को और मजबूत करने के साथ सरकार की योजनाओं और पार्टी के अभियानों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।