फ्रांस में दुकानों से आईफोन लूटे, पुलिस को दौड़ाया: जोकर, कैप्टन अमेरिका बनकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, 143 साल पुरानी इमारत में आग लगाई; 15 PHOTOS
फ्रांस में दुकानों से आईफोन लूटे, पुलिस को दौड़ाया:जोकर, कैप्टन अमेरिका बनकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, 143 साल पुरानी इमारत में आग लगाई; 15 PHOTOS
पेरिस1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
फ्रांस में शनिवार को यलो वेस्ट आंदोलन में सड़कों पर झड़प, लूट और तोड़फोड़ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। करीब एक महीने से चल रहा यह प्रदर्शन स्कूली छात्रों के बेहतर सुविधाओं और सरकारी सेवाओं में सुधार की मांग से शुरू हुआ था, जो अब बड़े सामाजिक आंदोलन में बदल गया है।
कई जगह पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया गया। साथ ही एपल स्टोर्स से आईफोन लूटे गए। वहीं, लिमोज शहर में प्रदर्शनकारियों ने 143 साल पुराने टाउन हॉल में आग लगा दी।
कुछ प्रदर्शनकारी जोकर और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदारों की पोशाक पहनकर भी पहुंचे। देखें फ्रांस में जारी विरोध प्रदर्शन की 15 तस्वीरें...
प्रदर्शन के दौरान आगजनी
पेरिस के प्लास द ला रिपब्लिक में फ्रांस की राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक मैरियान की प्रतिमा पर पीली जैकेट पहनाई गई है। इस पर पुलिस के व्यवहार और सरकार की नीतियों के खिलाफ संदेश लिखा है।
फ्रांस के लिमोज शहर में 143 साल पुराने टाउन हॉल में आग लग गई। आग से ऐतिहासिक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
विरोध के दौरान लोगों ने डंडों, ईंटों और पत्थरों से पुलिस की गाड़ियों पर हमला किया। पुलिस ने कई जगहों पर हुई ऐसी घटनाओं का वीडियो जारी किया है।
प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प के चलते पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
फ्रांस के मार्सेई शहर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।
मार्सिले में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस वैन पर पथराव करते प्रदर्शनकारी।
प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति दमकल की गाड़ी पर पत्थर फेंकता नजर आया।
सड़क पर आंसू गैस के गोले से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में फिलिस्तीनी झंडा भी दिखाई दिया।
अतरंगी पोशाक में प्रदर्शन के लिए पहुंचे लोग
फ्रांस के पेरिस में विरोध प्रदर्शनों के बीच कैप्टन अमेरिका की पोशाक पहने सड़कों पर घूमता एक व्यक्ति।
जोकर का मुखौटा पहने एक व्यक्ति हाथों में स्माइली लिए नजर आया। उसके गले में लटके पोस्टरप पर महंगाई के विरोध में नारा लिखा है।
विरोध के दौरान दुकानों में लूट
प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने एपल स्टोर में लूटपाट की। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पेरिस में एवेन्यू मोंटेन पर लूटपाट के बाद CELINE लग्जरी स्टोर के बाहर लोग जमा हुए। इन लोगों ने स्टोर को नुकसान पहुंचाया और सामान लूट लिया।
फ्रांस के बोर्डो शहर में 17 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों ने लुई वितों के स्टोर में भी लूटपाट की।
पोस्टर मैसेज के जरिए बेहतर शिक्षा की मांग
पेरिस में प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी हाथ में पोस्टर पकड़े हुए। इस पर लिखा है- शिक्षा हमारा हक है, कोई खास सुविधा नहीं।
प्रदर्शन के दौरान जलती आग के सामने गुलाब लिए खड़ा एक प्रदर्शनकारी हिंसा और तबाही के बीच शांती का संदेश देते हुए।
--------------------------
फ्रांस में प्रदर्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर:राष्ट्रपति भवन से 400 मीटर दूर हिंसक प्रदर्शन
फ्रांसमें बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलिजे पैलेस से महज 400 मीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया और गाड़ियों में आग लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
PAK-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी: 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत; इस साल दोनों देशों के बीच हमलों में 1100 आम नागरिक मारे जा चुके
0:53
कॉपी लिंक
शेयर
अमेरिका ने मदद रोकी तो यूक्रेन का क्या होगा: जेलेंस्की का साथ छोड़ पुतिन के साथ दिख रहे ट्रम्प; 1 सप्ताह में 4 झटके दिए
0:59
कॉपी लिंक
शेयर
बांग्लादेश के रिजॉर्ट में आग, 10 की मौत: इनमें 6 लोग एक ही परिवार के; बिना फायर सेफ्टी लाइसेंस के रिजॉर्ट चल रहा था
0:55
कॉपी लिंक
शेयर
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया: सिंध में भी झटके महसूस हुए; इतनी ही तीव्रता का भूकंप फरवरी में भी आया था