Aug 06, 2026 06:38 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

ASUS ने भारत में अपना नया Asus Pad लॉन्च कर दिया है और इसकी सेल शुरू हो गई है। आइए Asus Pad की कीमत, और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Asus Pad 5

नए Asus टैबलेट को प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा बनाया गया है।

ASUS ने भारतीय मार्केट में अपने नए Asus Pad की सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने इस टैबलेट को उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क, एंटरटेनमेंट और मल्टीटास्किंग के लिए एक प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट की तलाश में हैं। Asus Pad में 144Hz OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर, 9,000mAh की बैटरी और Android 16 जैसे दमदार फीचर्स इस टैबलेट में दिए गए हैं।

सम्बंधित सुझाव

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Asus Pad में 12.2 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन को सपोर्ट करती है। ऐसे में वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है।

मिलेगा धाकड़ परफॉर्मेंस का फायदा

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB या 256GB UFS स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह डिवाइस Android 16 पर चलता है और कंपनी का कहना है कि यह मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स को आसानी से संभाल सकता है।

पावर बैकअप के लिए Asus Pad में 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है। इसके अलावा टैबलेट ASUS Pen 2.0 और अन्य स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है, जिससे नोट्स लेने, स्केचिंग और क्रिएटिव काम करना आसान हो जाता है।

सम्बंधित सुझाव

कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए उपयोगी है, जबकि डिवाइस फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है।

अगर आप बड़ी OLED स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ वाला प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Asus Pad आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। खासकर स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए यह टैबलेट एक ऑलराउंड पैकेज बनकर सामने आता है।

इतनी रखी गई है कीमत

भारत में Asus Pad को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 49,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने 6 अगस्त से इसकी सेल शुरू कर दी है। यह टैबलेट ASUS eShop, Flipkart, Reliance Digital, ASUS Exclusive Stores और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें