Jul 25, 2026 06:34 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में 'रिवर इंडी' (River Indie) स्कूटर ने अपनी बिक्री से तहलका मचा दिया है। इस स्कूटर ने जून, 2026 में 5,217 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है।

river indie electric scooter sold 5217 units in june sales surged by 264 percent

रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री जून 2026

River Indie

केवल

₹2,012/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में 'रिवर इंडी' (River Indie) स्कूटर ने अपनी बिक्री से तहलका मचा दिया है। इस स्कूटर ने जून, 2026 में 5,217 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। इस दौरान रिवर इंडी की बिक्री में सालाना आधार पर 264 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा सिर्फ 1,432 यूनिट्स थी। वहीं, मासिक आधार पर भी स्कूटर की बिक्री में 31 पर्सेंट की मजबूत बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

TVS iQube

₹ 1.15 - 1.71 लाख

Bajaj Chetak

₹ 96,504 - 1.39 लाख

Ampere Magnus Neo

₹ 86,999 - 89,999

Ather Energy Rizta

₹ 1.17 - 1.8 लाख

Ather Energy 450X

₹ 1.55 - 1.9 लाख

Simple Energy OneS Gen 2

₹ 1.5 लाख

प्रैक्टिकल फीचर्स से लैस है स्कूटर

रिवर इंडी अपने यूनीक लुक्स और प्रैक्टिकल फीचर्स की वजह से भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा स्पेस है, जिसमें 43 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 12 लीटर का फ्रंट ग्लव बॉक्स मिलता है। यानी कुल 55 लीटर का भारी-भरकम स्टोरेज स्पेस सामान रखने की टेंशन को खत्म कर देता है। इसके अलावा, इसमें 14-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो खराब सड़कों और गड्ढों पर भी बेहद आरामदायक राइड देते हैं।

River Indie

Okaya EV Motofaast

BGauss C12i

BGauss RUV 350

163 किमी का मिलता है रेंज

पावर और रेंज की बात करें तो इसमें 4 kWh क्षमता का दमदार लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 163 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करता है। जबकि रोजमर्रा की ड्राइविंग में यह आसानी से 120 किलोमीटर तक चल जाता है। राइडर इसे इको, राइड और रश जैसे तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स में चला सकते हैं। होम चार्जर से इसकी बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है।

90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड

सेफ्टी के मोर्चे पर भी रिवर इंडी काफी मजबूत साबित होता है। इसके आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है, जो तेज रफ्तार में भी बेहतरीन कंट्रोल देता है। इसका मजबूत ट्यूबलर स्टील फ्रेम भारी वजन उठाने पर भी स्टेबिलिटी बनाए रखता है। इसमें लगी 6.7 kW की इलेक्ट्रिक मोटर इसे 90 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है।

इतनी है स्कूटर की कीमत

किफायती रनिंग कॉस्ट की वजह से यह पेट्रोल स्कूटरों के मुकाबले जेब पर बहुत हल्की पड़ती है। इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये से शुरू होती है। अपने खास यूटिलिटी डिजाइन, लंबी रेंज और दमदार फीचर्स की बदौलत यह स्कूटर बाजार में एथर, टीवीएस और बजाज जैसी बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक मॉडल्स को सीधी टक्कर दे रहा है।