उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट व प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में प्रदेशभर में 15 जगहों पर होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ आयोजित करने का फैसला लिया गया है. तो वहीं दौड़ के लिए कैंडिडेट्स के पैरों पर चिप लगाई जाएगी, जो कैंडिडेट्स की तरफ से पूरी की गई दौड़ और समय का सटीक डेटा बताएगी. यूपी में 41, 424 होमगार्डों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है.

आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए किन 15 जगहों पर दौड़ आयोजित की जानी है. जानते हैं कि कितनी दौड़ लगानी होगी. जानते हैं कि दौड़ के लिए कैंडिडेट्स के पैरों में चिप लगाने का मामला क्या है.

8 से 15 सितंबर तक दौड़

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट व प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से होमगार्ड भर्ती के लिए 8 से 15 सितंबर तक दौड़ का आयोजन किया जाना है. 16 सितंबर को रिजर्व डे घोषित किया हुआ है.इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसके लिए ग्राउंड तैयार किए जाने के साथ ही अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसी कड़ी में इससे पहले UPPRPB की तरफ से लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स की शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच 13 जुलाई से 7 अगस्त तक की गई थी.

प्रदेश में इन 15 जगहों पर होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट व प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से होमगार्ड भर्ती के लिए प्रदेशभर के 15 जगहों पर दौड़ का आयोजन किया जाना है. इन सभी 15 जगहों पर जोनवाइज हाेमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन किया जाना है.

जानकारी के मुताबकि मेरठ जोन में 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के कैंडिडेट्स के लिए दौड़ का आयाेजन किया जाएगा. तो वहीं वाराणसी जोन में 39वीं वाहिनी में पीएसी मिर्जापुर, रिजर्व पुलिस लाइंस जौनपुर न्यू के कैंडिडेट्स के लिए दौड़ आयाेजित होती.

प्रयागराज जोन में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज न्यू और गोरखपुर जोन में रिजर्व पुलिस लाइंस संतकबीरनगर में दौड़ आयाेजित होगी. इसी तरह आगरा जोन में 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, कानपुर जोन में 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, बरेली जोन में 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, लखनऊ जोन में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी न्यू, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर न्यू के कैंडिडेट्स के लिए दौड़ आयोजित की जाएगी.

कितनी लगानी होगी दौड़?

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए पुरुष कैंडिडेट्स को 4.8 किलोमीटर दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी. तो वहीं महिला कैंडिडेट्स को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी. प्रत्येक दिन दो पालियों में दौड़ का आयोजन किया जाएगा. पहली पाली में सुबह 5 बजे से आयाेजित होगी. तो वहीं दूसरी पाली सुबह 6 बजे से आयोजित होगी.

पैरों में लगी चिप रखेगी हिसाब

यूपी होमगार्ड भर्ती में कैंडिडेट्स की दौड़ का हिसाब पैरों में लगेगी चिप रखेगी. यूपी में साल 2016 से होमगार्ड भर्ती दौड़ में चिप का इस्तेमाल हो रहा है. इस व्यवस्था के तहत कैंडिडेट्स के पैरों पर एक बैंड बांधा जाता है, जिसमें कंप्यूटर चिप लगी होती है. ये चिप दौड़ने के साथ प्रत्येक स्टेप को काउंट करती है, जिसके तहत चिप में ये भी रिकॉर्ड होता है कि किसी कैंडिडेट्स ने कितनी किमी की दौड़ लगाई और वह कितने समय रूका. तो वहीं चिप के माध्यम से कैंडिडेट्स की लोकेशन कंप्यूटर पर बनी रहती है.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button