
भरभराकर गिरा निर्माणाधीन इमारत का स्लैब.
Gandhinagar News: गुजरात के गांधीनगर में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया. कुडासन इलाके के पास बोस्की द एम्पायर नाम की निर्माणाधीन इमारत का एक बड़ा स्लैब अचानक ढह गया. हादसे के बाद मलबे में करीब 15 मजदूर दब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया. रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे चार मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जानकारी होते ही डिप्टी CM हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. वह रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं.
बता दें कि हादसे की जानकारी मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मलबे को हटाने का काम शुरू किया. रेस्क्यू टीम ने अब तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है. सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान लगातार जारी है.
क्रेन गिरने से हादसे की शुरुआती आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बोस्की द एम्पायर नाम की निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान एक क्रेन गिरने की बात सामने आई है. आशंका है कि क्रेन के गिरने के बाद इमारत की स्लैब का एक बड़ा हिस्सा ढह गया. हालांकि, हादसे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है. प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है.
#WATCH गुजरात। गांधीनगर के कुडासन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/xdXkMGnark
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2026
बताया जा रहा कि हादसे के समय निर्माणाधीन इमारत में वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक बड़ा स्लैब गिर गया. स्लैब के नीचे करीब 15 मजदूर दब गए. दमकलकर्मी और पुलिस की टीमें मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रही हैं. रेस्क्यू टीम पूरी सावधानी के साथ अभियान चला रही है, ताकि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

आशीष कुमार मिश्रा
आशीष कुमार मिश्रा की 6 साल से जर्नलिज्म की Journey जारी है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को बनाने में अहम योगदान भारत के राज्यों का है. इन राज्यों से जुड़ी हर खटपट, चाहे राजनीतिक हो या सामाजिक, वो आप तक पहुंचाने में जुटा हुआ हूं. उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम बड़े राज्यों की सियासत को समझता हूं और बेबाकी से उसे लिखता हूं. जर्नलिज्म की Journey 2017 में न्यूज चैनल समाचार टुडे से स्टार्ट हुई, फिर नेशनल वॉइस के साथ भी काम करने का मौका मिला. दो न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल की तरफ में रुख किया. 2018 में पहली बार हैदराबाद में ईटीवी भारत की डिजिटल विंग टीम से जुड़ा. यहां साढ़े 3 साल का समय बिताने के बाद 2021 में दैनिक भास्कर (लखनऊ) की टीम से जुड़ा. अब यह सफर 2022 से टीवी9 भारतवर्ष के साथ चल रहा है. पत्रकारिता का मैंने ककहरा दैनिक जागरण इंस्टीट्यूट से सीखा. यहीं से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.
Read More