Sun, 04 Oct 2026 05:30 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 04 Oct 2026 05:30 AM IST
सार
15 Minute Yoga Stretch: आप सुबह उठने के बाद या दिन में अपनी सुविधा के अनुसार इन आसान योगासन और स्ट्रेचिंग मूवमेंट्स को कर सकते हैं। शुरुआत हमेशा धीरे करें और शरीर की क्षमता के अनुसार ही स्ट्रेच करें।
Sunday Yoga: पूरे हफ्ते काम, घर और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के बीच शरीर को आराम देने और स्ट्रेच करने का समय कम ही मिल पाता है। ऐसे में रविवार को सिर्फ 15 मिनट अपने शरीर के लिए निकालना एक आसान शुरुआत हो सकती है। छुट्टी वाले दिन के योगाभ्यास का यह छोटा-सा रूटीन शरीर को हल्का महसूस कराने और लंबे समय तक बैठे रहने के बाद मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद कर सकता है।
इसके लिए आपको जिम जाने या किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है। एक योगा मैट और शांत जगह काफी है। आप सुबह उठने के बाद या दिन में अपनी सुविधा के अनुसार इन आसान योगासन और स्ट्रेचिंग मूवमेंट्स को कर सकते हैं। शुरुआत हमेशा धीरे करें और शरीर की क्षमता के अनुसार ही स्ट्रेच करें।
15 मिनट के इस रूटीन में गर्दन, कंधे, पीठ, कमर, पैरों और कूल्हों को शामिल किया जा सकता है। इसे रविवार के अलावा सप्ताह के किसी भी दिन किया जा सकता है। अगर किसी आसन के दौरान दर्द या असहजता महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं।
गर्दन की स्ट्रेचिंग - फोटो : AI
15 मिनट का आसान योग रूटीन
गर्दन और कंधों की स्ट्रेचिंग, 2 मिनट
आराम से बैठें या खड़े हो जाएं। गर्दन को धीरे-धीरे दाएं और बाएं झुकाएं। इसके बाद कंधों को आगे और पीछे गोलाकार घुमाएं। इस दौरान झटके से कोई मूवमेंट न करें।
मार्जरी आसन - फोटो : Istock
मार्जार्यासन-बितिलासन- 2 मिनट
मैट पर टेबलटॉप पोजीशन में आएं। सांस लेते हुए पीठ को हल्का नीचे करें और छाती को आगे की ओर खोलें। सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें। यह मूवमेंट धीरे-धीरे दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
balasana - फोटो : pexel
बालासन- 2 मिनट
घुटनों के बल बैठकर शरीर को आगे की ओर झुकाएं और माथे को मैट की तरफ लाएं। हाथों को आगे की ओर रखें। आराम से सांस लेते हुए कुछ देर इसी स्थिति में रहें।
विज्ञापन
अधो मुख श्वासन - फोटो : amar ujala
अधो मुख श्वानासन -2 मिनट
हाथों और पैरों के सहारे शरीर को ऊपर उठाकर उल्टे V जैसा आकार बनाएं। एड़ियों को जमीन की ओर ले जाने की कोशिश करें, लेकिन जबरदस्ती न करें। कुछ सांसों तक इस स्थिति में रहें।